Itarsi News: होलिका दहन पर शरारती तत्वों की करतूत, घरों के बाहर खड़ी बाइक जलाई

itarsi holi

इटारसी, राहुल अग्रवाल। देश में आज रंगोत्सव (holi) की धूम है। वहीं कल जगह जगह होलिका दहन का कार्यक्रम भी चला। इटारसी (itarsi) में भी कल होली की मस्ती में मगन लोग होलिका दहन करके सो रहे थे। तभी मध्यरात्रि (midnight) में शरारती तत्वों (miscreants) ने घरों के बाहर खड़ी पांच बाइक जला दीं। सभी बाइक (bikes) जलकर खाक हो गईं।

घटना रात्रि 4 बजे की बताई जा रही है। नगर के पॉश इलाके महर्षि नगर की ओर भारत माता चौराहे के आस पास घरों के बाहर खड़ीं मोटरसाइकिल को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। घटना के वक्त लोग सो रहे थे। उन्हें घटना का पता सुबह चला जब होलिका के साथ उन्होंने अपनी बाइकों को भी खाक होते देखा। चूंकी होलिका दहन की आग जल रही थी तो लोगों ने इतना ध्यान नहीं दिया। इस घटना में पांच बाइकें जलकर खाक हो गईं।

itarsi, holi

अब पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ज्ञात हो कि कुछ महीनों से बदमाश इस तरह की घटनाओं को  ज्यादा अंजाम देने लगे हैं। गाड़ियों के कांच तोड़ना घरो पर पत्थर फेकना गाड़ी चोरी का प्रयास या बाइक में आग लगा देना । अब देखना यह है। कि पुलिस इन असामाजिक तत्वों को पकड़ पाती है। या नही

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews