जयश्री गायत्री फूड के उत्पादों को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने किया बड़ा खुलासा, कंपनी ने 27 देशों तक पहुंचाया जहरीला दूध और घी!

मध्य प्रदेश की एक प्रमुख डेयरी कंपनी "जयश्री गायत्री" पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दरअसल कंपनी पर आरोप है कि उसने तकरीबन 27 देशों में भी अमानक और नकली डेयरी उत्पादों की सप्लाई की है।
जयश्री गायत्री फ़ूड के उत्पादों को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने किया बड़ा खुलासा, कंपनी ने 27 देशों तक पहुंचाया जहरीला दूध और घी!

मध्य प्रदेश की एक प्रमुख डेयरी कंपनी “जयश्री गायत्री” पर उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल उन्होंने खुलासा किया है की यह कंपनी नकली और सेहत के लिए हानिकारक दूध, घी, और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की सप्लाई कर रही हैं। दरअसल EOW की टीम ने कंपनी पर इसे लेकर छापा मारा और पाया कि यह कंपनी न केवल भारत के विभिन्न राज्यों में, बल्कि तकरीबन 27 देशों में भी अमानक और नकली डेयरी उत्पादों की सप्लाई कर रही थी।

इसके साथ ही कंपनी की laboratory रिपोर्ट और प्रमाण पत्र भी पूरी तरह से फर्जी पाए गए हैं, जिससे इस घोटाले को लेकर बड़े सवाल उठते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल हैरानी की बात यह भी है कि यह अवैध काम भोपाल के हबीब थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर संचालित हो रहा था, लेकिन स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक नहीं लग सकी।

EOW की छापेमारी में हुए कई बड़े खुलासे

वहीं EOW की छापेमारी के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है, जानकारी के मुताबिक ‘जयश्री गायत्री’ कंपनी हर दिन तकरीबन 4 लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग देश विदेश में करती है और इसके साथ ही 25 मीट्रिक टन पनीर, 30 मीट्रिक टन मक्खन और 3,000 मीट्रिक टन अन्य डेयरी उत्पादों का उत्पादन भी इसके द्वारा किया जाता है। वहीं इतने बड़े पैमाने पर नकली उत्पादों की सप्लाई, जनता के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है। EOW की टीम ने वहां से कई नमूने इकट्ठे किए, हैं जिनमें खतरनाक और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व मिले हैं। कंपनी द्वारा फर्जी रिपोर्ट्स के आधार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इन उत्पादों को भेजा जा रहा था।

तिरुपति लड्डू विवाद से जुड़ रहे कंपनी के तार

दरअसल अब यह मामला और भी पेचीदा होता हुआ दिखाई दे रहा है क्योकि तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में पाए गए चर्बी वाले विवाद से भी अब इस कंपनी का नाम जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयश्री गायत्री कंपनी ने वहां भी अपने उत्पाद भेजे थे। बता दें कि तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में पशु चर्बी मिलने की खबर ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी, और अब यह शक मंडराने लगा है कि इस घटना के पीछे भी जयश्री गायत्री कंपनी का हाथ हो सकता है।

बड़े नेताओं की चुप्पी पर उठ रहे गंभीर सवाल

उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि इस घोटाले के बावजूद राज्य के बड़े नेताओं और अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिसके चलते अब यह भी आशंका जताई जा रही है कि कंपनी ने रसूख का इस्तेमाल करके नेताओं और अधिकारियों को अपने पक्ष में किया होगा, जिस कारण अभी तक इसपर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews