मित्रता दिवस पर कमलनाथ ने दी सीएम शिवराज को बधाई, लेकिन तंज कसना नहीं भूले 

कमलनाथ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज रविवार को मित्रता दिवस (friendship day) है, लोग दोस्तों को बधाई दे रहे हैं, शुभकामनायें दे रहे हैं लेकिन मध्यप्रदेश (MP) में मित्रता दिवस का एक ट्वीट इस समय इस समय चर्चा का विषय है। ये ट्वीट है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal nath) का है जो उन्होंने अपने राजनीतिक मित्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM shivraj singh chauhan) के लिए अपने अधिकृत ट्विटर अकाउंट पर किया है।  इस ट्वीट की खासियत ये है कि इसमें कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मित्र लिखते हुए बधाई तो दी है लेकिन तंज कसना नहीं भूले हैं।

मित्र शब्द के मायने कितने गहरे होते हैं इसका अंदाजा वही लगा सकता है जिसने किसी से सच्ची मित्रता की हो, लेकिन आज की अधिकांश मित्रता अवसरवादी हो गई है और यदि ये मित्रता राजनीतिक मित्रता हो तो इसमें निष्ठा, सच्चाई , गहराई, ईमानदारी, भरोसा जैसे शब्द मायने नहीं रखते। अधिकांश नेताओं के लिए इन शब्दों के पीछे छिपी भावना का कोई महत्व नहीं होता।

ये भी पढ़ें – Gwalior News: कोरोना काल की स्कूल फीस माफ कराने कांग्रेस सड़कों पर, किया प्रदर्शन

राजनेता तो उस अवसर की तलाश में रहते हैं कि कैसे अपने विरोधी पर तंज कसा जाये या उसपर ताना मारा जाये।  आज ही का उदाहरण ले लीजिये।  आज 1 अगस्त को मित्रता दिवस के मौके पर एक मित्र दूसरे मित्र को बधाई दे रहा है, उसके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है, शुभकामनायें दे रहा है।  लेकिन मध्यप्रदेश में एक नेता अपने  राजनीतिक मित्र को बधाई के साथ तंज भी कस रहे हैं।

ये भी पढ़ें – BJP मंत्री का विवादित बयान- चिकन-मटन से ज्यादा खाएं बीफ, कानून से ना डरे

दर असल पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मित्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए अपने अधिकृत ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट किये हैं। कमलनाथ ने लिखा – मित्र शिवराज सिंह जी , आपको मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। सौदेबाज़ी से बनी आपकी सरकार को यूँ तो 16 माह के क़रीब हो चुके है लेकिन इन 16 माह में प्रदेश की जनता को मैदान में,एक दिन भी कहीं भी आपकी सरकार नज़र नहीं आयी ?

लेकिन उम्मीद करता हूँ जब तक आप मुख्यमंत्री रहें, प्रदेश की जनता से किये अपने वादों व घोषणाओं को पूरा करने का कुछ तो प्रयास करें, कोरोना की दूसरी लहर में जनता ने आपकी सरकार के कुप्रबंधन का जो ख़ामियाज़ा भुगता है, उस पर राहत के कुछ तो प्रयास करें ।

आज फिर प्रदेश में माफिया राज लौट आया है, उसको लेकर अपने जुमलों पर अमल करें, आज जनता महंगाई से परेशान है, आज हर वर्ग परेशान है, उस दिशा में आप कुछ तो ठोस कदम उठाये?

ये भी पढ़ें – पूर्व अध्यक्ष ने थामा BJP का दामन, कांग्रेस विधायक के शामिल होने की भी अटकलें तेज

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews