3 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से किया गया Khajrana ganesh का श्रृंगार, चढ़ाया गया सवा लाख मोदक का प्रसाद

Khajrana Ganesh

Khajrana Ganesh

Khajrana Ganesh : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के सबसे प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के 10 दिनों तक धूमधाम से उत्सव मनाया जाता है। इस साल भी मंदिर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही हैं। सुबह से लेकर रात तक भक्तों का तांता देखने को मिल रहा है। वहीं खास बात ये है कि खजराना गणेश का श्रृंगार भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

3 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से किया गया बप्पा का श्रृंगार 

आज गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन है। ऐसे में खजराना गणेश को सवा लाख मोदकों का भोग लगाया गया है। यह भोग भक्तों में बांटा जाएगा। इतना ही नहीं उनका श्रृंगार स्वर्ण आभूषणों से पूरा किया गया है। साथ में रिद्धि सिद्धि का भी श्रृंगार किया गया है जो देखने लायक है।

24 घंटे चालू रहता है Khajrana Ganesh मंदिर 

जानकारी के मुताबिक, खजराना गणेश को करीब 3 करोड़ के स्वर्ण आभूषण पहला कर उनका खास और अद्भुत श्रंगार मंदिर के पुजारी द्वारा किया गया है। गणेश चतुर्थी के दसों दिन मंदिर में 24 घंटे भक्त गजानन के दर्शन करने के लिए आते हैं।

मंदिर सुबह से रात तक चालु रहता है। दूर-दूर से भक्त खजराना गणेश के दर्शन के लिए इंदौर पहुंचते हैं। कहा जाता है इस मंदिर की मान्यता काफी ज्यादा है। यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। इतना ही नहीं यहां बच्चे के जन्म के बाद लड्डू का भोग चढ़ाने का भी सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है।

मंदिर में की गई महल के थीम पर सजावट 

इस साल गणेश चतुर्थी के खास पर्व के अवसर पर गणेश मंदिर सहित गर्भ गृह तक सुंदर सजावट की गई है। मंदिर के गर्भ गृह के बाहर फूल बंगला सजाया गया है। वहीं मंदिर को भी महल की थीम पर सजाया गया है।

खजराना गणेश मंदिर में 10 दिनों तक अलग-अलग श्रृंगार भगवान का किया जाएगा। इतना ही नहीं मंदिर को भी अलग-अलग थीमों पर सजाया जाएगा। गौरतलब है कि आज सुबह मंदिर में बप्पा के दर्शन करने के लिए कलेक्टर और निगमायुक्त भी अपने परिवार के साथ पहुंचें उन्होंने बप्पा की पूजा अर्चना कर भक्तों में मोदक का प्रसाद वितरित किया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews