MP पंचायत-निकाय चुनाव 2022: निर्वाचन आयोग ने इस रिटायर्ड IAS को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

ias mp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election 2022) और नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban body election 2022) की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में निर्वाचन आयोग ने रिटायर्ड आईएएस कृष्णमोहन गौतम (Retired IAS Krishnamohan Gautam) को खंडवा जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया है जो आज 6 से 10 जून तक रहेंगे।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को फिर मिल सकती है बड़ी सौगात, सैलरी में होगा 40000 से ज्यादा का इजाफा, जानें कैसे?

दरअसल, नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2022 के लिए खण्डवा जिले के लिए आयोग द्वारा कृष्णमोहन गौतम आईएएस (सेवानिवृत्त) सुदामा नगर इंदौर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया। प्रेक्षक 6 से 10 जून तक जिले की नगरीय निकायों एवं पंचायतों के निर्वाचन के लिए भ्रमण पर रहेंगे।

प्रेक्षक कृष्णमोहन गौतम पॉवर ग्रीड नहाल्दा रोड खण्डवा के कक्ष क्रमांक 3 में आज सोमवार 6 जून से 10 जून तक रहेंगे। प्रेक्षक गौतम से उनके मोबाइल नम्बर 9425047345 पर प्रातः 9:30 बजे से 10:30 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।

राजस्व विभाग का ऑनलाइन प्रशिक्षण 9 जून को

प्रदेश में आपदा प्रबंधन कार्यो की मैदानी आवश्यकता के लिए मैप-आईटी MPSEDC द्वारा DWRS पोर्टल तथा मोबाइल एप का निर्माण किया गया है। इसका वृहद उपयोग इस वर्षा ऋतु में शुरू किया जाना है। राज्य स्तर पर आपदा प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए नवीन डीडब्ल्यूआरएस पोर्टल एवं मोबाइल एप के संबंध में राजस्व विभाग का ऑनलाइन प्रशिक्षण 9 जून को प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews