यह बजट विकसित भारत के अटल संकल्प की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है, बोले वीडी शर्मा

सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को सांसद और मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बेहद सराहा है। बता दें कि इस बजट में मोदी सरकार ने नई टैक्स रेजीम के अंतर्गत 12 लाख रुपये तक की आय को 0% के स्लैब में स्थापित कर दिया है।
यह बजट विकसित भारत के अटल संकल्प की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है, बोले वीडी शर्मा

Budget 2025: आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में यूनियन बजट 2025 प्रस्तुत किया। इस बजट में जहां एक ओर मोदी सरकार ने नई टैक्स रेजीम के अंतर्गत 12 लाख रुपये तक की आय को 0% के स्लैब में रखा, वहीं दूसरी ओर किसान, उद्योग, युवा, महिला और गरीबों के प्रति सरकार के संकल्पों को सिद्धि तक ले जाने के उद्देश्य से विभिन्न नई योजनाओं को लागू करने की बात कही।

इसके अलावा, बजट में कई जरूरतमंद वस्तुओं जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल, मोबाइल फोन की बैटरी सहित अन्य वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी कम की गई, जिससे इनके सस्ते होने की संभावना है। टूरिज्म, टॉय हब, मेक इन इंडिया, IIT, मेडिकल सीटों में वृद्धि, स्टार्टअप और MSME को लेकर भी सरकार द्वारा घोषणाएं की गई हैं, जिससे निश्चित रूप से इन क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।

यह बजट अन्नदाता, नारी शक्ति, गरीब और युवाओं को सशक्त बनाने वाला बजट है

सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को सांसद और मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अत्यधिक सराहा है। वीडी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट “विकसित भारत के अटल संकल्प की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। यह बजट अन्नदाता, नारी शक्ति, गरीब और युवाओं को सशक्त बनाने वाला बजट है।”

संपूर्ण भारत के विकास को सुनिश्चित करने वाला बजट

वीडी शर्मा ने कहा कि जिस तरह यह बजट प्रस्तुत किया गया है, उससे स्पष्ट रूप से जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत के विकास को सुनिश्चित किया गया है। विशेष रूप से शिक्षा, खासकर मेडिकल शिक्षा को लेकर भी इस बजट में सुखद घोषणाएं की गई हैं।

कृषि के क्षेत्र में बड़ी सौगात

कृषि के क्षेत्र में इस बजट में प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के माध्यम से 100 चिन्हित जिलों के एक करोड़ 70 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। कृषि क्षेत्र में अनुसंधान (रिसर्च) को लेकर भी इस बजट में बड़ी सौगात दी गई है। इसी कारण यह बजट एक ऐतिहासिक बजट कहा जा सकता है।

आमजन को खुशी देने वाला बजट

नई टैक्स रेजीम में मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए 12 लाख रुपये तक की आय पर 0% टैक्स कर देने के फैसले पर वीडी शर्मा ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन और ऐतिहासिक निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आमजन को खुशी देने वाला बजट है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews