Mahakal Bhakt Niwas: 200 करोड़ की लागत से उज्जैन में बनेगा भक्त निवास, श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधाएं

Temples To Visit In New Year

Mahakal Bhakt Niwas Ujjain: उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगातार नई नई सुविधाएं तैयार की जा रही है। महाकाल लोक के निर्माण के साथ यहां अन्य निर्माण भी किए गए हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु खूबसूरत महाकाल लोक का दीदार करने के लिए आ रहे हैं और अब इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल्द ही भक्त निवास तैयार किया जाएगा।

ऐसा होगा Mahakal Bhakt Niwas

200 करोड़ की लागत से महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भक्त निवास बनाया जाएगा। यहां पर तिरुपति और शिरडी में मिलने वाली व्यवस्थाओं की तरह श्रद्धालुओं को सुविधा दी जाने वाली है।

यहां पर लोगों को एसी रूम से लेकर कैफेटेरिया और ई बस चार्जिंग समेत कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाने वाली है। इसे उज्जैन इंदौर रोड के दोनों ओर पड़ी 32 एकड़ जमीन पर बनाया जाने वाला है।

इस जी प्लस 4 महाकाल भक्त निवास में 15 ब्लॉक रहेंगे 2200 कमरों के साथ इसमें 100 फिट का गार्डन और एडमिन ऑफिस भी मौजूद रहेगा। इसके अलावा यहां 100 बस की पार्किंग, ई बस चार्जिंग, अन्न क्षेत्र और वेटिंग एरिया भी तैयार किया जाएगा। इस ओर इलाके को ग्रीन जोन में बदला जाएगा।

रोड के दोनों ओर बनाए जाने वाले इस भक्त निवास में आने जाने वाले श्रद्धालु ठहर सकेंगे और आसानी से मंदिर आ जा सकेंगे। यहां पर 200 चार पहिया वाहन भी एक साथ पार्क किए जा सकेंगे।

CM Shivraj ने की थी पहल

हिंदू नव वर्ष के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल लोक में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली थी। तब उन्होंने यह भी कहा था कि भक्तों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए भक्त निवास की जरूरत है और उनकी इसी बात पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने मिलकर आर्किटेक्ट से चर्चा की और महाकाल भक्त निवास का विजन तैयार किया।

22 मार्च को इसका प्रेजेंटेशन मुख्यमंत्री को दिखाया गया है और उन्होंने देखते ही इसकी स्वीकृति दे दी है जिसके बाद अब इंपीरियल होटल के आसपास पड़ी खाली जमीनों को इसे तैयार करने के लिए आवंटित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। आने वाले 4 सालों में यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा जिसके चलते श्रद्धालुओं को बहुत सी सुविधाएं मिलेगी। यहां मिलने वाली सारी सुविधाएं सस्ती, सरल और सुलभ होने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews