Mahakal Lok Lokarpan: महाकालेश्वर मंदिर में 40 मिनिट तक बाबा की आराधना करेंगे PM Modi, नंदी मंडपम में बैठकर करेंगे ध्यान

Mahakal Lok Lokarpan

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। आखिर वो दिन आ ही गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। दरअसल, कल यानी 11 अक्टूबर के दिन उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal) में महाकाल लोक का लोकार्पण (Mahakal Lok Lokarpan) है। ये लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाने वाला है। इस लोकार्पण के लिए पीएम मोदी खुद उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर आने वाले हैं। वह महाकाल बाबा के गर्भगृह में पूजन अर्चना करेंगे। इस दौरान वह करीब 40 मिनिट तक महाकालेश्वर मंदिर में रहेगा। ऐसे में वह पहले तो बाबा की पूजा करेंगे उसके बाद नंदी मंडपम में बैठकर ध्यान लगाएंगे।

Must Read : धनतेरस पर इसलिए जलाया जाता है यम का दीपक, जुड़ी है पौराणिक मान्यता

इसके लिए मंदिर समिति और प्रशासन ने पूरी तैयारियां भी कर ली है। साथ ही मंदिर को भी अच्छे से पुष्प से साझाया गया है। आपको बता दे, महाकाल लोक के लोकार्पण का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। ऐसे में काफी ज्यादा लोग इसमें शामिल होने वाले हैं। सबसे पहला आमंत्रण चिंतामण गणेश को दिया गया है। वहीं प्रदेशभर के लोगों को इस लोकार्पण में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। 11 अक्टूबर के दिन महाकाल लोक का लोकार्पण है इससे पहले ही 6 अक्टूबर से इसके कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। रोजाना कई कार्यक्रमों का आयोजन महाकाल मंदिर में किया जा रहा है।

आपको बता दे, पीएम मोदी के आगमन को लेकर मंदिर समिति और प्रशासन द्वारा काफी ज्यादा तैयारियां की जा रही है। ये तैयारियां आज अंतिम दौर पर है। पुरे मंदिर परिसर में रंग रोगन किया गया है। साथ ही पुष्प से मंदिर की सज्जा की जा रही है। खास बात ये है कि उज्जैन और इंदौर के पुष्प डेकोरेटर महाकालेश्वर मंदिर में नयनाभिराम पुष्प सज्जा करने वाले हैं। ये आज पूरी कर दी जाएगी इसके अलावा का 11 अक्टूबर के दिन मंदिर में केवल प्रधानमंत्री गर्भगृह में रहेंगे। पुजारी पं.घनश्याम शर्मा तथा एक सहयोगी पुजारी उन्हें पूजन करवाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews