बुजुर्ग चिकित्सक को व्हील चेयर पर लेकर टीका लगवाने पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग

बुजुर्ग चिकित्सक को व्हील चेयर पर लेकर टीका लगवाने पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (Vishvas Kailash Sarang) ने सोमवार को गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC)  स्थित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पहुँचकर आज से शुरू हुए 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के वैक्सीनेशन का जायजा लिया। उन्होंने अपनी देख-रेख में  वरिष्ठ नागरिक डॉ. मोहन टंकवाल, सरदार कुलवंत सिंह, श्रीमती अंगूरी जैन और डॉ. एन.पी. मिश्रा सहित अन्य को वैक्सीन लगवाई।

— विश्वास कैलाश सारंग (@VishvasSarang) March 1, 2021

ये भी पढ़ें – AICC ने बंगाल के लिए घोषित किये ऑब्जर्वर, MP के इस विधायक पर जताया भरोसा

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (Vishvas Kailash Sarang)ने व्हील-चेयर पर आये डॉ. एन.पी. मिश्रा को स्वयं ले जाकर उनका वैक्सीनेशन करवाया। इसके पहले उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से चर्चा की और उनका हालचाल जाना। चिकित्सा शिक्षा मंत्री की हौसला अफजाई और मौजूदगी से वरिष्ठ नागरिक अपने आप में अभिभूत थे।

सिस्टर नलिनी ने एक-एक कर वरिष्ठ नागरिकों का वैक्सीनेशन किया। इसके पहले सिस्टर ने उनसे सुबह के नाश्ते की जानकारी प्राप्त की। वैक्सीनेशन के बाद वरिष्ठ नागरिकों को 30 मिनट तक आब्जर्वेशन में रखा गया।इस दौरान संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत, जीएमसी डीन डॉ. अरुणा कुमार और हमीदिया अस्पताल अधीक्षक डॉ. आई.डी. चौरसिया मौजूद थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews