मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय, आज 2 दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट, चलेगी आंधी-तेज हवा, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

अगले 48 घंटों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा और सतना में मानसून के पहुंचने की संभावना है, इस दौरान सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और गुना के आसपास के इलाकों में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।
MP Weather update

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में डिंडौरी के रास्ते मानसून ने प्रवेश कर लिया है और अगले दो दिन में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, गुना, सागर, सतना, छतरपुर, रीवा में पहुंचने का अनुमान है।वही 2 वेदर सिस्टमन एक्टिव हो गए है, जिसके चलते रविवार 2 दर्जन से जिलों में मध्यम से तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है।खास करके पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से अगले तीन दिन तक भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा होने के आसार हैं।

आज रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • जबलपुर, सीहोर, मंडला और दमोह जिले में भी भारी बारिश की चेतावनी ।इन जिलों में 40 से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, देवास, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पंढुर्णा जिलों सहित कई स्थानों पर वज्रपात, तेज हवाओं की चेतावनी ।
  • भोपाल, दमोह, जबलपुर, मंडला और सीहोर में बारिश के साथ तेज हवाओं
    विदिशा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां जिलों में वज्रपात और तेज हवाएं की चेतावनी ।
  • ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में गर्मी का असर रहेगा।

अगले 48 घंटों में इन जिलों में पहुंचेगा मानसून

एमपी मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा और सतना में मानसून के पहुंचने की संभावना है, इस दौरान सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और गुना के आसपास के इलाकों में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। हालांकि उज्जैन, धार, राजगढ़, गुना, टीकमगढ़ और छतरपुर में 25 जून को मानसून पहुंचेगा। इस बार 106 फीसदी बारिश होने का अनुमान जताया है। रविवार को दिन और रात का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री रहने की उम्मीद है।

पूरे हफ्ते के मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

  • भोपाल में 23 जून को बादल और मध्यम बारिश हो सकती है। ग्वालियर इंदौर अंचल में धूल भरी आंधी चल के साथ बारिश तो जबलपुर में तेज बारिश आंधी का असर देखने को मिलेगा।
  • 24 जून को भोपाल में बादल के साथ कुछ स्थानों पर बारिश और इंदौर जबलपुर अंचल में अच्छी बारिश होगी। ग्वालियर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • 25 जून को इंदौर, ग्वालियर और भोपाल में आंशिक रूप से आंधी, बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। जबलपुर में अच्छी बारिश हो सकती है।
  • 26 जून को भोपाल, इंदौर , ग्वालियर और जबलपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा वर्षा, आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है।
  • 27 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मानसून दस्तक देगा और अधिकतर जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में गिरावट के साथ तेज हवा चलेगी।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर मणिपुर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। ओडिशा और उससे लगे छत्तीसगढ़ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र से लेकर केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला बना हुआ है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews