MP: ध्यान दें यात्री! भोपाल मंडल की इन 10 ट्रेनों को किया गया निरस्त, 4 अप्रैल से 14 जून तक नहीं चलेगी

रीवा से वाया इटारसी होकर मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन की सेवा में विस्तार

MP: भोपाल मंडल में बीना स्टेशन प्लेटफार्म नंबर तीन पर वशेबल एप्रिन निर्माण कार्य के कारण पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल ने 10 ट्रेनों को 4 अप्रैल से 14 जून तक अलग-अलग दिनों के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया है। इनमें गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस, सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, भगत की कोठी – तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस, पुणे- लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस – सुल्तानपुर एक्सप्रेस आदि शामिल है।

यदि आप भोपाल से गोरखपुर, सूरत, पुणे या लखनऊ की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे है तो पहले ट्रेन की पूरी जानकारी लेना जरूरी है। पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल ने बीना स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 3 पर वशेबल एप्रिन निर्माण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है।

निरस्त ट्रेनों की सूची:

15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस (04 अप्रैल से 09 जून तक)

15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस (07 अप्रैल से 12 जून तक)

19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (05 अप्रैल से 10 जून तक)

19054 मुजफ्फरपुर- सूरत एक्सप्रेस (07 अप्रैल से 12 जून तक)

20481 भगत की कोठी – तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस (10 अप्रैल से 08 जून तक)

20482 तिरुचिरापल्ली – भगत की कोठी हमसफर एक्सप्रेस (4 अप्रैल से 14 जून तक)

11407 पुणे- लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस (09 अप्रैल से 07 जून तक)

11408 लखनऊ जंक्शन – पुणे एक्सप्रेस (11 अप्रैल से 09 जून तक)

12143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – सुल्तानपुर एक्सप्रेस (07 अप्रैल से 12 जून तक)

12144 सुल्तानपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (09 अप्रैल से 14 जून तक)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews