MP: CM डॉ मोहन यादव ने भरवाए आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के फॉर्म, बोले- बुढ़ापे की लाठी बनेगी मोदी की गारंटी

आयुष्मान भारत योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा द्वारा आयुष्मान लाभ विस्तार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज लाभार्थियों के फॉर्म भरवाए।
MP

MP News: देश में इस समय लोकसभा चुनाव का दौर देखने को मिल रहा है। चुनाव के चलते पार्टियां मतदाताओं को साधने में लगी हुई है। भाजपा द्वारा हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए संकल्प पत्र के नाम से घोषणा पत्र जारी किया गया है। इस संकल्प पत्र में कई वादे किए गए हैं। जिसमें आयुष्मान भारत योजना का लाभ 70 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को दिलाने का वादा भी किया गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज भोपाल में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के फॉर्म भरवाए।

CM ने भरवाए फॉर्म

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आयुष्मान भारत योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष्मान लाभ विस्तार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 28 अप्रैल रविवार को सुबह 9:30 बजे भोपाल के शास्त्री नगर पहुंचे। यहां पर उन्होंने आयुष्मान लाभ विस्तार अभियान के तहत लाभार्थियों के फॉर्म भरवाए।

CM यादव ने कही ये बात

शास्त्री नगर में आयुष्मान लाभ विस्तार अभियान के फॉर्म भरवाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मीडिया से रूबरू हुए। यहां उन्होंने बताया कि हमने अपने संकल्प पत्र में मध्य प्रदेश में 70 वर्ष से ज्यादा के नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने का वादा किया है। हम अपने संकल्प पर काम शुरू कर चुके हैं। सभी लोग मिलकर यह अभियान चला रहे हैं और देशभर के 40 लाख से ज्यादा लोगों को चाहे वह किसी भी जाति, आयु और वर्ग के हों, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

बुढ़ापे की लाठी मोदी की गारंटी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस दौरान यह भी कहा कि यह फॉर्म भरवा कर हम मोदी जी की गारंटी का हिस्सा बनेंगे। इस योजना के तहत किसी भी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में जहां ये सुविधा उपलब्ध है। वहां 5 लाख तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। उन्होंने कहा की बीमारी में मदद करना संजीवनी की तरह है। दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं हुआ जिसने यह सुविधा दी है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने एयर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। इसी के साथ उन्होंने अगले दो चरणों में 29 पार संकल्प को पूरा करने की अपील जनता से की है। वह सभी से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील करते दिखाई दिए। सीएम ने कहा कि अगर जनता साथ देती है तो मध्य प्रदेश डबल इंजन की सरकार के साथ तेजी से विकास करेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews