उमंग सिंघार ने MPESB और MPPSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर सीएम को लिखा पत्र, परिणाम जारी करने समेत रिक्त पदों को भरने की मांग

Umang Singhar

Umang Singhar’s letter to CM Mohan Yadav : हमेशा अपने बयानों से चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंह ने अब मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। यह पत्र उन्होंने मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग से लेकर मप्र कर्मचारी चयन मंडल की भर्ती परीक्षाओं के लंबित परिणाम को लेकर लिखा है । उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इन सभी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी कर युवाओं की रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाए, ताकी उन्हें रोजगार मिल सकें। सिंघार ने बीजेपी सरकार पर वर्षों से परीक्षाओं के नतीजे ना घोषित करने का आरोप भी लगाया है और घोटाले गड़बड़ी की आशंका भी जताई है।

वर्षा से MPPSC-MPESB परीक्षाओं के लंबित परीणाम

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लिखा है कि मुख्यमंत्री जी आपकी सरकार ने वर्षों से परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं किए है। इसमें ESB द्वारा आधा दर्जन से ज्यादा परीक्षाएं लीं गई जिनके परिणाम लंबित है। इन परीक्षाओं में कई सारी महत्वपूर्ण परीक्षा #MPPSC, #पटवारी, संविदा वर्ग 2, वन रक्षक, पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा, IBPS, ATMA, SC-ST वर्ग के वेटिंग पद क्लियर करने से लेकर परीक्षा, परिणाम, नियुक्ति सब लंबित पड़ा हैं।

रिजल्ट जारी कर नियुक्ति देने और रिक्त पदों को भरने की मांग

उमंग सिंघार ने आगे लिखा है कि सरकार द्वारा रिजल्ट घोषित न करने से अभ्यार्थियों का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है, प्रदेश के युवा हताश है, अभ्यार्थियों को इन परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और घोटाले की आशंका है। अतः मेरा आपसे अनुरोध है की जल्द से जल्द लंबित परीक्षाओं के परिणाम, नियुक्ति और रिक्त पद भरे जाए ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर मिले। यह पोस्ट उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह अलवर को टैग किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews