मप्र में भी ‘निर्भया कांड’! 12 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी, हालत नाजुक

railway station in Singrauli district

a case of rape of a female passenger has at Singrauli railway station

MP Crime News : मध्यप्रदेश में अपराध के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी घटना को आरोपी अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में सतना जिले के मैहर में एक नाबालिग मासूम को पहाड़ी पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं दरिंदों ने मासूम के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। इस घटना ने सभी का दिल दहला कर रख दिया।

दरअसल, ये मामला तब सामने आया जब नाबालिग मासूम खून से लथपथ होकर घर पहुंचीं। मासूम को देख परिजन चिंतित हो गए और उसे लेकर सीधा थाने पहुंचें। पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी हैं। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता ने कहा कि बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

बताया जा रहा है कि जिन दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया है वो दोनों शारदा प्रबंध कमेटी के सदस्य हैं। ये मामला सतना जिले से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में हुई है। डॉक्टर्स द्वारा बताया गया है कि पीड़िता की हालत नाजुक है। उसे रीवा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।

सीएम ने कहा अपराधी बचना नहीं चाहिए

MP Crime News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है, मन पीड़ा से भरा हुआ है, व्यथित हूं। मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, कठोरतम् कार्रवाई की जाएगी।

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से की ये मांग

mp news

इस मामले में कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि मैहर में छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना अत्यंत निंदनीय है। बच्ची के साथ निर्भया कांड की तरह अमानवीय व्यवहार किये जाने की बात भी सामने आ रही है। प्रदेश में आए दिन बच्चियों के साथ अत्याचार की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि शिवराज सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि बेटी को अच्छे से अच्छा उपचार उपलब्ध कराया जाए और उसे तत्काल एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews