MP News: विधायक नारायण त्रिपाठी का CM शिवराज को पत्र, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था पर जताई चिंता

MP News

MP News Hindi: मध्य प्रदेश के सतना जिले के अंतर्गत आने वाले मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है और मांगों का निराकरण करने की अपील की है।

MP विधायक का सीएम को लेटर

विधायक नारायण त्रिपाठी ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती और पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की लंबित मांगों के निराकरण को लेकर सीएम शिवराज को यह पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि यह बात तो सभी जानते हैं कि भारत की आत्मा यहां के गांवों में बसती है और अगर यह समृद्ध होंगे तो ही संपन्न राष्ट्र का निर्माण किया जा सकेगा।

कमजोर है व्यवस्था की नींव

मंत्री ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत गांव की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए की गई थी लेकिन धरातल पर इसकी नींव कमजोर है, जिसके चलते अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा और पंचायतों में पंच, सरपंच, उपसरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष को पद तो दिया गया है, लेकिन उन्हें अधिकार नहीं दिए गए हैं, जो एक तरह से इस व्यवस्था की सफलता के साथ बेईमानी करना है।

MP News

मंत्री ने अपने छतरपुर दौरे के बारे में भी जिक्र किया और बताया कि वो यहां के पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शामिल हुए थे और उनकी वास्तविक समस्याओं को नजदीक से समझने का प्रयास किया। उसी आधार पर उनका यह मानना है कि प्रदेश सरकार को त्रिस्तरीय पंचायतों की व्यवस्था से जुड़े हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संख्या में बढ़ोत्तरी करने के साथ उन्हें सशक्त बनाने के लिए कुछ अधिकार देनी चाहिए ताकि जमीनी तौर पर यह व्यवस्था मूर्त रूप ले सके। व्यवस्था का संचालन सफल होगा तो गांव अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

मंत्री ने मुख्यमंत्री से यह अनुरोध किया है कि पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों की जो मांग है उन पर संज्ञान लेते हुए विचार कर वास्तविक रूप से उन्हें अधिकार संपन्न बनाएं, ताकि आत्मनिर्भर गांव और भारत का सपना साकार हो सके।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews