MP News: बैंकों में पैसा जमा करने से हिचकिचा रहे लोग, जानिए बैंकों के सेविंग अकाउंट में घट रहे पैसों को लेकर क्या बोले BOI के प्रबंधक, पढ़ें यह खबर

MP News: लोग अब बैंकों में पैसा जमा करने से हिचकिचा रहे हैं दरअसल यह कहना है BOI के प्रबंध निदेशक रजनीश कर्नाटक का, जिन्होंने इंदौर में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बड़ी बात कही है।
MP News: बैंकों में पैसा जमा करने से हिचकिचा रहे लोग, जानिए बैंकों के सेविंग अकाउंट में घट रहे पैसों को लेकर क्या बोले BOI के प्रबंधक, पढ़ें यह खबर

MP News: शनिवार को इंदौर पहुंचे बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के प्रबंध निदेशक रजनीश कर्नाटक ने बैंक खातों में पैसे की कमी को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। दरअसल उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि लोग अब बैंकों में पैसा जमा करने से हिचकिचा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने किसानों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 240 करोड़ रुपये का कृषि ऋण वितरित भी किया।

बैंकों में जमा करने से क्यों हिचकिचा रहे हैं लोग?

दरअसल रजनीश कर्नाटक ने बताया कि लोग अब SIP (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और शेयर बाजार में अधिक निवेश कर रहे हैं। यह प्रवृत्ति बैंकों के लिए एक चुनौती है, लेकिन यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत है। लोगों का निवेश की ओर झुकाव अर्थव्यवस्था को स्थिरता प्रदान करता है, हालांकि इससे बैंकों में जमा राशि की कमी हो रही है।

वहीं बैंक ऑफ इंडिया ने इंदौर, उज्जैन और धार जिलों के किसानों और स्व-सहायता समूहों को 240 करोड़ रुपये का कृषि ऋण वितरित किया है। दरअसल यह कार्यक्रम किसान माह के अंतर्गत इंदौर के अभय प्रशाल में आयोजित किया गया था। वहीं इस कार्यक्रम का आयोजन बीओआई के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ फील्ड महाप्रबंधक कार्यालय द्वारा किया गया था। इस अवसर पर लगभग 700 किसानों और स्व-सहायता समूहों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

किसान मेले में दी गई जानकारी

दरअसल मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती, उर्वरकों, कीटनाशकों और नवीनतम बीजों के उपयोग की जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही विभिन्न स्टॉलों पर बैंक के उत्पादों का भी प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान बीओआई भोपाल कार्यालय के महाप्रबंधक प्रमोद द्विवेदी, महाप्रबंधक (कृषि) नकुल बेहरा, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष रमेश बेहरा, और बैंक के इंदौर अंचल के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार उपस्थित थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews