MP News: इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR

MP News: एक ईमेल के माध्यम से इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई जिसके बाद इंदौर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा गया वहीं, एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
MP News: इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR

MP News: इंदौर पुलिस प्रशासन में तब हड़कंप मचा जब ईमेल के माध्यम से इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस धमकी भरे मैसेज के बाद तुरंत एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं इसमें पुलिस की भी मदद ली जा रही है। एयरपोर्ट और उसके आसपास संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर पुलिस उनकी तलाशी ले रही है। एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी आरोपियों ने एक ईमेल के माध्यम से दी।

ईमेल के द्वारा दी गई धमकी

इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी आरोपियों ने एक ईमेल के माध्यम से दी। दरअसल, कल इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी को एक ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें लिखा था की एयरपोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। एयरपोर्ट में कई जगह बम लगाए गए है जो कुछ ही देर में विस्फोट किए जायेंगे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है की इस तरह के ईमेल कई और जगह भी भेजे गए है और सभी जगह के एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है। अभी तक किसी ने भी इसकी जवाबदारी नहीं ली है और ना ही ईमेल में किसी का नाम लिखा था। इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

[dgv_vimeo_video id=”941176662″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews