MP Tourism : रालामंडल और नए ईको पार्क में पर्यटकों का सैलाब, 2 हजार से ज्यादा लोग पहुंचें

Indore Ralamandal , indore picnic spot, mp tourism

MP Tourism : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर और उसके आसपास घूमने के लिए कई सारी जगह मौजूद हैं जहां के नजारे और प्राकृतिक सौंदर्यता लोगों को आकर्षित करती है। इसी वजह से सबसे ज्यादा लोग शनिवार और रविवार के दिन बच्चों के साथ घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। इस रविवार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दरअसल बीते दिन खंडवा रोड पर बने वन विभाग के 2 पर्यटक स्थलों पर करीब 2 हजार से ज्यादा पर्यटकों की संख्या मौजूद रही।

खास बात यह है कि उमरीखेड़ा इको पार्क 1 जुलाई से ही शुरू हुआ है और इसके शुरू होते ही पर्यटकों की संख्या 300 से ज्यादा रही। वहीं रालामंडल अभयारण्य में 1000 से ज्यादा लोग ट्रेकिंग करने के लिए और घूमने के लिए पहुंचे। जानकारी के मुताबिक रालामंडल में पर्यटकों ने हिरण, चीतल, सांभर के अलावा अन्य वन्यजीवों को निहारने के साथ-साथ सफारी का आनंद उठाया। वहीं रालामंडल से करीब 3 किलोमीटर दूर उमरीखेड़ा इको पार्क में एडवेंचर गेम्स के साथ-साथ ट्रेकिंग का आनंद लिया।

MP Tourism : रालामंडल को हजारों का राजस्व हुआ प्राप्त

mp tourism 

जानकारी के मुताबिक, 1 जुलाई से ही नए इको पार्क की शुरुआत हुई है। ऐसे में 292 पर्यटक यहां घूमने के लिए पहुंचे ऐसे में 100 पर्यटक तो यूथ हॉस्टल एसोसिएशन कि इंदौर यूनिट के सदस्य थे। 1 दिन पहले ही इन्होंने ब्रेकफास्ट और भोजन सामग्री का आर्डर देते हुए बुकिंग करवा ली थी। वहीं बात करें रालामंडल की तो संडे के दिन रालामंडल अभयारण्य में 1720 पर्यटक पहुंचे।

ऐसे में सिर्फ संडे के दिन रालामंडल को 75 हजार 637 का राजस्व प्राप्त हुआ। दरअसल प्रति व्यक्ति का प्रवेश शुल्क रालामंडल में 20 रूपये है। वहीं अगर थार की सफारी कोई करना पसंद करता है तो उसे 449 रूपये देना होते हैं। इसके अलावा गोल्फ कोर्ट की सवारी के लिए 50 रूपये पर व्यक्ति देना होते हैं। हालांकि यहां पर पार्किंग का शुल्क फ्री रखा गया है। लेकिन जल्दी पार्किंग शुल्क भी तय किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews