Indore Amusement Park : जल्द पर्यटकों के लिए खिलेगा उमेरीखेड़ा मनोरंजन पार्क, इतने रूपये रहेगी टिकट

Umrikheda Eco Park

Umrikheda Eco Park

Indore Amusement Park : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के खंडवा रोड पर बने उमेरीखेड़ा मनोरंजन पार्क अब जल्द ही पर्यटकों के लिए खुलने वाला है। लंबे समय से पर्यटक इस पार्क के खुलने का इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही खत्म होने वाला है। इस पार्क के उद्धाटन की तैयारियां की जा रही है। 5 जून के दिन इस पार्क को खोल दिया जाएगा।

हालांकि जुलाई से ही यहां पर्यटक आ जा सकेंगे। यहां बड़ो से लेकर बच्चों तक हर कोई एडवेंचर एक्टिविटीज का लुफ्त उठा सकेगा। इस पार्क के उद्धघाटन के लिए वनमंत्री व ईको टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस पार्क में बारिश से पहले कई एवेंचर्स ग्रुप को कैंप फायर करने के लिए अनुमति दी है। सभी के रुकने की व्यवस्था मड हाउस में रखी जाएगी।

बता दे, 190 हैक्टेयर में फैले उमरीखेडा मनोरंजन पार्क में कई सारी चीजें बनाई गई है जो पर्यटकों को लुभाएगी। ये पार्क कब से खुल जाता लेकिन इसमें कई अटकले आए वहीं पार्क की बनावट में भी इको टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों ने बदलाव भी किया। पार्क में ट्रैकिंग के लिए भी मार्ग बनाया गया है। पांच जून को पर्यावरण दिवस पर पार्क का उद्धाटन किया जाएगा। पार्क में एंट्री के लिए 20 रूपये शुल्क रखा गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews