
MP Weather Update Today : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आज बुधवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर एवं सागर संभाग के 21 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं कहीं ओले भी गिर सकते है और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।17 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की भी संभावना बनी हुई है।
आज इन जिलों में बारिश-आंधी
- बुधवार को भी हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में बारिश ओलावृष्टि के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे भी रह सकती है।
- भोपाल संभाग, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, इंदौर, देवास, आगर, मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह और सागर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
क्या कहता है मध्य प्रदेश का मौसम विभाग
- वर्तमान में पश्चिमी विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मध्य महाराष्ट्र से लेकर केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है। । हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है।
- अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से हवाओं के साथ कुछ नमी आ रही है और प्रदेश में बादल छाने के साथ तेज हवा और बारिश की स्थिति बन रही है। कहीं कहीं ओलावृष्टि का भी असर देखने को मिल रहा है।
- 17 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की भी संभावना बनी हुई है।इसके असर से फिर मौसम बदलेगा और 17-18 मई को ग्वालियर-चंबल संभाग में हीट वेव (गर्म हवाएं) के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

