MP Weather : 24 घंटे में फिर करवट लेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल, बारिश के साथ बिजली-आंधी की चेतावनी, आज कैसा रहेगा वेदर, जानें IMD का नया अपडेट

MP weather

MP Weather Update Today : अगले 24 घंटे बाद मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम विभाग ने 21 से 23 अप्रैल के बीच 19 जिलों में बारिश, आंधी और तेज हवा की चेतावनी जारी की है। आज 20 अप्रैल शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर एवं इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ तेज हवा और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

21 से 23 अप्रैल के बीच इन जिलों में बारिश-आंधी

  1. एमपी मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 अप्रैल के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस और अरब सागर से आ रही नमी के चलते भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर और इंदौर संभाग में बारिश, आंधी के साथ बादल छाए रहेंगे।
  2. 21 अप्रैल को इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, शहडोल और अनूपपुर जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
  3. 22 अप्रैल को नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर और 23 अप्रैल को सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में कहीं-कहीं हो सकती है।

एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय

  • वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। इसके असर से उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब पर प्रेरित चक्रवात बन गया है। मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात और अरब सागर में एक प्रति चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से लगातार नमी आ रही है, जिसके चलते बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनने लगेगी।इतना ही नहीं 24 अप्रैल से गर्मी और लू की भी आशंका है। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews