MP Weather : आज 10 जिलों में हीट वेव का असर, चलेगी गर्म हवाएं , 5 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल

MP Weather Update Today: मौसम विभाग ने पूर्वानुमान है कि 4 और 5 मई को छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, खरगोन, खंडवा ग्वालियर, दतिया और टीकमगढ़ में हीट वेव चल सकती है लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होते ही मौसम में बदलाव होने लगेगा, इस दौरान बारिश-आंधी चलने का अनुमान है।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

मध्य प्रदेश में आज मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा, इस दौरान तापमान में भी वृद्धि होगी लेकिन 4 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर 5 मई के बाद देखने को मिलेगा। 6-7 मई को पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए छाएंगे और पारे में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। आज शुक्रवार को 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश-तेज हवा के आसार

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक,  4-5 मई को ग्वालियर, खरगोन, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली,खंडवा जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है, वही नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 मई की शाम से फिर मौसम में बदलाव दिखेगा। 6-7 मई को भोपाल समेत पूर्वी और पश्चिमी एमपी में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मई के तीसरे और चौथे हफ्ते में भी बारिश-ओले के संकेत हैं ।जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से पश्चिमी हवाओं का रुख उत्तरी हो गया।

मई में एमपी के इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक मई के महीने में मध्य प्रदेश का तापमान 45-47 डिग्री के पार जाने की संभावना है। इस दौरान भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़,राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर कलां, नरसिंहपुर शिवपुरी, खरगोन, बड़वानी, खंडवा में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।इस दौरान छतरपुर के खजुराहो और नौगांव में पारा 48 डिग्री ,भोपाल में तापमान 45 डिग्री और ग्वालियर में पारा 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews