पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर बदलेगा MP का मौसम, 30 दिसंबर के बाद छाएंगे बादल! कई क्षेत्रों में बारिश के आसार, जानें बुधवार गुरूवार को कैसा रहेगा वेदर?

MP Weather

MP Weather Update Today : जनवरी के आगमन से पहले मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। तापमान में ज्यादा परिवर्तन ना होने के चलते मंगलवार बुधवार को प्रदेशवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है, हालांकि सुबह सुबह कई जिलों में धुंध और कोहरा दिखाई दे रहा है। फिलहाल 2-3 दिन मौसम का मिजाज यूहीं बना रहेगा, लेकिन 29-30 दिसंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर मौसम बदलेगा और रुक-रुककर बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।

इन जिलों में आज कोहरे का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,आज बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। बुधवार के लिए ग्वालियर, दतिया और भिंड जिले में अति घना कोहरा तो अशोकनगर, मुरैना, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, विदिशा, भोपाल, शाजापुर, नीमच, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, सागर और टीकमगढ़ जिलों मध्यम से घना कोहरे छाने का अलर्ट जारी किया है।वर्तमान में अफगानिस्तान, ईरान के आसपास वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिसकी वजह से प्रदेश में सर्द हवाओं का असर देखने को मिल रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है, जिसके प्रभाव से हवाओं का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है और नमी आने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगी है, 29-30 से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 30 दिसंबर से दो जनवरी तक उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग समेत प्रदेश के कई शहरों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है।एक-दो जनवरी को कई शहरों में अच्छी वर्षा होने के भी आसार हैं।जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटे में पचमढ़ी में 7.8, राजगढ़ में 8.4, दतिया में 8.2, ग्वालियर में 7.8, भोपाल में 13.4, ग्वालियर में 7.5, जबलपुर में 9.8, शहडोल में 7.1, शाजापुर में 7.4, छतरपुर के बिजावर में 7.6 और इंदौर में 15.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया ।
  • जबलपुर में 26.01, भोपाल में 29.7, ग्वालियर में 24.6, इंदौर में 29.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
  • दतिया और सतना जैसे शहरों में दृश्यता 50 मीटर से कम तो खजुराहो, ग्वालियर, टीकमगढ़, रीवा में 50 से 100 मीटर और गुना व दमोह में 100 से 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई ।
  • भिंड, दतिया, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, सतना में अति घना से घना कोहरा छाया रहा।
  • मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, ग्वालियर, टीकमगढ़, दमोह, रीवा में मध्यम कोहरे के साथ कहीं-कहीं पर घना कोहरा  दिखाई दिया।
  • श्योपुर, गुना, नीमच, अगर, शाजापुर, विदिशा, भोपाल, सागर, कटनी, सीधी, उतरी उमरिया, शहडोल, सिंगरौली में हल्के से मध्यम कोहरा रहा।
  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के साथ-साथ उज्जैन में भी कोहरे के साथ धुंध छाई रही।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews