Weather Update – मध्य प्रदेश में बढ़ती ठंड और कोहरे का प्रकोप: नवीनतम मौसम अपडेट

MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Update & Alert : उत्तर की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली, वही कई शहरों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।फिलहाल आने वाले दिनों तक मौसम के मिजाज यूही बने रहने वाले है। इस दौरान कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। आज सोमवार प्रदेश में बारिश,कोल्ड डे, सीवियर कोल्ड डे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश में बढ़ती ठंड का असर

एंमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिनों तक मौसम के मिजाज यूही बने रहने वाले है। अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट होने के आसार हैं, जिसकी वजह से  शीतलहर सिहराती रहेगी।26-27 जनवरी के आसपास एक बार फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने जा रहा है जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और कोहरा बढ़ेगा। इससे ठंड भी बढ़ेगी और इसका असर 30 जनवरी तक रहने वाला है।

कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट

  •  मऊगंज, सागर, सिंगरौली, सीधी रीवा, शिवपुरी, ग्वालियर और मुरैना जिलों में शीतल दिन की चेतावनी ।
  • सतना, उमरिया, जबलपुर, पन्ना, दमोह, छत्तरपुर, टीकमगढ़, दतिया और भिंड जिलों में तीव्र शीतल दिन।
  • सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया और भिंड जिलों में शीत लहर की चेतावनी।

शीतलहर की स्थिति और संभावित प्रभाव

  • चंबल संभाग के जिलों में, दमोह सागर विदिशा रायसेन सीहोर और भोपाल जिलों में मध्यम कोहरा ।
  • ग्वालियर और रीवा संभागों के जिलों में, पन्ना छतरपुर टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलो में घना कोहरा 
  • अनुपपुर डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नर्मदापुरम और बैतूल में हल्की बारिश की संभावना है.

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल 

  • आज सुबह मुरैना, भिंड, निवारी, टीकमगढ़, उत्तरी छतरपुर, रीवा और मऊगंज में मध्यम से घना कोहरा और ग्वालियर, दतिया, उत्तरी पन्ना, उत्तर में उथले से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। टीकमगढ़, खजुराहो हवाई अड्डे और रीवा में न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर के साथ सतना और सिंगरौली जिले और ग्वालियर एयरपोर्ट में 500 मी रही।
  • रविवार कोभोपाल में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम 21.4, ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 4.1, अधिकतम 20.6, इंदौर में न्यूनतम 9, अधिकतम 21.8, बैतूल में न्यूनतम 10, अधिकतम 24, राजगढ़ में न्यूनतम 4.4, रतलाम में न्यूनतम 8.2, अधिकतम 24.5, रायसेन में न्यूनतम 8.4, अधिकतम 18.4, जबलपुर में न्यूनतम 8, अधिकतम 20.7, रीवा में न्यूनतम 7.5, अधिकतम 18, सतना में न्यूनतम 6 अधिकतम 21.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

जिलावार मौसम की जानकारी और चेतावनियां

जिलावार मौसम की जानकारी और चेतावनियां
जिलावार मौसम की जानकारी और चेतावनियां
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews