MP Weather : सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, नया सिस्टम हो रहा एक्टिव, बादल छाने के साथ मावठे के आसार, पढ़े IMD का नया अपडेट

MP Weather: आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने फिर तापमान गिरने और ठंड का प्रभाव बढ़ने का अनुमान जताया है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से मावठा गिरने के भी आसार हैं।
up Weather :

उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। बुधवार (14 जनवरी 2026) को प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8°C कल्याणपुर (शहडोल) में दर्ज किया गया। ग्वालियर और छतरपुर (खजुराहो) जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोल्ड वेव व कोल्ड डे का प्रभाव देखने को नहीं मिला। फिलहाल दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। इसके बाद बादल छाने और हल्की बारिश की स्थिति बनने की संभावना है।

तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा

  • बीती रात करौंदी (कटनी) में 4.9 °C, रीवा में 5.8 °C, मंदसौर में 6.1 °C, चित्रकूट (सतना) व खजुराहो (छतरपुर) में 6.2 °C, उमरिया में 6.8 °C , दतिया व मंडला में 7 °C, राजगढ़ व नौगांव में 7.2 °C, पचमढ़ी में 7.8 °C और शिवपुरी में 8 °C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
  • भोपाल में 9.8 °C, इंदौर में 10.2 °C, जबलपुर में 10 °C, ग्वालियर में 7.1 °C और उज्जैन में 11.2 °C सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.3°C नर्मदापुरम में दर्ज हुआ।

कई जिलों में छाया कोहरा

गुरुवार (15 जनवरी 2026) सुबह ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, गुना, सतना और रीवा में मध्यम कोहरा देखने को मिला। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, रतलाम व मंडला जिलों में भी हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा।

पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं 204 किमी/घंटा से बह रही हैं। वर्तमान में एक ट्रफ, क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर विस्तृत है। 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले हफ्ते  कुछ हिस्सों में बादल छाने व हल्की बारिश की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने का अनुमान है।

MP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews