Munawar Farooqui : मुनव्वर फारूखी की सभी FIR सुप्रीम कोर्ट ने की इंदौर ट्रांसफर, ये है वजह

Munawar Farooqui

Munawar Farooqui : मुंबई के जाने-माने स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूखी के खिलाफ कई शहरों में एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी हैं। उन पर लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाने के मामले में दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद इन सभी एफआईआर को सुप्रीम कोर्ट ने एमपी के इंदौर में ट्रांसफर कर दिया है।

ये है मामला 

जानकारी के मुताबिक, मुनव्वर फारूखी के खिलाफ अब तक कई लोग शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। इतना ही नहीं केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह का अपमान करने के लिए भी शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसे में पुलिस ने मुनव्वर को गिरफ्तार भी कर लिया था हालांकि बाद में जमानत दे दी गई थी। लेकिन ये मामला थमा नहीं।

शिकायत के खिलाफ दर्ज सभी याचिका पर सुनवाई की गई जिसके बाद जस्टिस बीआर गवई और संजय करोल की पीठ ने इस मामले की सभी शिकायत इंदौर तुकोगंज पुलिस को ट्रान्सफर करने का मन बनाया। दरअसल, जनवरी 2021 में इंदौर के 56 दुकान इलाके में एक कैफे में कॉमेडी शो के दौरान उन्होंने कई टिप्पणी दी थी जिसके बाद उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई।

जिसे रद्द करने के लिए याचिका भी लगाई गई जिस पर सुनवाई की गई। ऐसे में पीठ द्वारा कहा गया कि पिछले आदेश को ध्यान में रखते हुए सभी शिकायते इंदौर के तुकोगंज पुलिस थाना में ट्रांसफर करने के इच्छुक है। हालांकि इस मामले को लेकर हमें अच्छी बुरी बातों पर ध्यान नहीं दिया ना ही कुछ विचार किए लेकिन इस याचिका को रद करने और भविष्य में इसके खिलाफ कार्रवाई के लिए याचिकाकर्ता स्वतंत्र हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews