टीकाकरण में फिर बना राष्ट्रीय रिकार्ड, सीएम शिवराज ने कहा धन्यवाद मध्य प्रदेश

टीकाकरण में फिर बना राष्ट्रीय रिकार्ड, सीएम शिवराज ने कहा धन्यवाद मध्य प्रदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में सौ प्रतिशत टीकाकरण (MP Vaccination) का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयास कर रही प्रदेश सरकार की कोशिश एक बार फिर सफल हुई है। टीकाकरण महाअभियान (vaccination campaign) में गुरुवार को मध्य प्रदेश (MP News) ने फिर राष्ट्रीय रिकॉर्ड (national record) बनाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने इसके लिए प्रदेश के लोगों का आभार जताया है।

मध्य प्रदेश में आज गुरुवार 16 दिसंबर को कोरोना टीकाकरण महाअभियान 10 आयोजित किया गया। इस अभियान में एक दिन में 15 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की जागरूक जनता को हृदय से धन्यवाद दिया है, उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए एक दिन में 15 लाख वैक्सीन की डोज लगाकर एक बार फिर से मध्य प्रदेश ने रिकार्ड कायम किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की जागरूकता और सक्रियता से टीकाकरण कार्य में मिली इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है ।

ये भी पढ़ें – MP News : कोविड प्रोत्साहन राशि के लिए भटक रहे आयुष डॉक्टर, मिल रहा केवल आश्वासन

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिये निरंतर चलाये जा रहे महाअभियानों से हम शीघ्र ही शत-प्रतिशत पात्र लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाना सुनिश्चित कर लेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्य में जनता का सहयोग भी जरूरी है। गुरुवार 16 दिसम्बर को चलाये गये टीकाकरण महाअभियान में रात्रि 9 बजे तक 14 लाख 89 हजार 331 नागरिकों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश को मिली इस उपलब्धि में मध्य प्रदेश के जन-भागीदारी मॉडल ने अहम रोल अदा किया है।

ये भी पढ़ें – अब प्रदेश के जिला अस्पतालों में होगी कोरोना की RTPCR जांच..

सीएम शिवराज ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जल्द से जल्द मध्य प्रदेश के सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग जाए। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये प्रदेश में टीकाकरण महाअभियान की श्रृंखला चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने आज के टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिये जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों, जन-अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य विभाग के अमले के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें – 14 से 28 जनवरी तक प्रदेश में आयोजित होगा आनंद उत्सव, होंगे धार्मिक आयोजन

गौरतलब है कि प्रदेश में आज 16 दिसंबर को 11 हजार से अधिक टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने की सभी व्यवस्थाएँ की गई थीं। केन्द्रों पर सुबह 9 बजे से टीका लगवाने के लिये लोगों का आना शुरू हुआ, जो दिन भर चलता रहा। जन-समुदाय की भागीदारी से टीकाकरण महाअभियान को व्यापक सफलता मिली। अब तक प्रदेश में 5 करोड़ 18 लाख 5 हजार 926 नागरिकों को वैक्सीन की प्रथम डोज और 4 करोड़ 52 लाख 42 हजार 372 नागरिकों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews