Pushpa Kamal Dahal : कुछ देर में इंदौर पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’, ये कंपनी करेगी भाषांतरण

Pushpa Kamal Dahal

Pushpa Kamal Dahal : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ कुछ ही देर में इंदौर पहुंचने वाले हैं। उनके इंदौर दौरे की पूरी तैयारियां कर ली गई है। मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक परिदृश्य का प्रदर्शन उनके आगमन के अवसर पर किया जाएगा। खास बात ये है कि निमाड़ के गणगौर और भगोरिया के उल्लासपूर्ण नृत्य के साथ उनका स्वागत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज करेंगे पीएम Pushpa Kamal Dahal की अगवानी 

आज से पीएम प्रचंड इंदौर उज्जैन के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी अगवानी करेंगे। इंदौर आने के बाद पीएम पुष्प कमल दहल उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन के लिए रवाना होंगे। उसके बाद वह इंदौर में आकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र के कार्यों का जायजा लेंगे। साथ ही रात्रि भोज वह सीएम शिवराज के साथ करेंगे। 3 जून के दिन प्रचंड इंदौर में टीसीएस एवं इन्फोसिस विशेष आर्थिक क्षेत्र का दौरा करेंगे।

इन दो दिवसीय में नेपाल के प्रधानमंत्री के भाषांतरण की सेवा प्रदान करने का काम इंदौर की ही कंपनी करेगी। इस कंपनी का नाम वर्ड डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड है। ये कंपनी राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करती है और काफी ज्यादा सक्रीय है। अब तक इस कंपनी ने कई बड़े बड़े इवेंट में भाषांतरण की सेवाएं प्रदान की है। कंपनी को इंग्लैंड में चेंज मेकर कंपनी के नाम से जाना जाता आया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews