New train: उज्जैन से चित्तौड़ के लिए नई ट्रेन को मिली मंजूरी, अब मालवा से मेवाड़ की होगी आसान यात्रा

New train: उज्जैन से चित्तौड़ के लिए नई ट्रेन को मिली मंजूरी, अब मालवा से मेवाड़ की होगी आसान यात्रा

New train: क्षेत्र की जनता ने कई वर्षों से मालवा को मेवाड़ से ट्रेन लाइन के माध्यम से जोड़ने की मांग की है। वहीं इस मांग को लेकर उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने जनता को आश्वासन दिया भी था। उन्होंने इस मुद्दे को कई अवसरों पर रेलमंत्री के सामने रखा और अब उनके प्रयासों के फलस्वरूप उज्जैन से चित्तौड़ के लिए नई ट्रेन को स्वीकृत करने में सफलता मिली है।

उज्जैन से चित्तौड़ के लिए नई रेल सेवा को स्वीकृति मिली है, और यह जल्द ही शुरू होने जा रही है, जिससे मालवा और मेवाड़ के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी सुविधा होगी। जानकारी देते हुए उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि पहले एक 19329 इंदौर-उदयपुर वीरभूमि एक्सप्रेस थी, जिसने दिन के समय की जगह रात में अपनी सेवा देना शुरू किया था। उस ट्रैन की जगह दिन में अब उज्जैन से चित्तौड़ के लिए नई रेल सेवा को स्वीकृति मिली है।

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम:

वहीं इस दौरान सांसद फिरोजिया ने यह मोमेंट को भारत की आत्मनिर्भर यातायात नीति के अंतर्गत एक और महत्वपूर्ण कदम माना है। उनका कहना है की यह कदम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कड़ी को जोड़ेगा। उन्होंने इस नई सुविधा को जनता के सहयोग और समर्थन के लिए एक माध्यम माना है और इसे मानव सेवा का हिस्सा बताया है।

प्रधानमंत्री और रेलमंत्री का आभार:

जानकारी देते हुए सांसद ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। वहीं इस नई रेल सेवा के शुरू होने से स्थानीय जनता को बड़ी सुविधा होगी, और वे अब आसानी से इस नई ट्रेन का उपयोग करके मालवा से मेवाड़ यात्रा कर सकेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews