Indore : शराब पी कर रईसजादों ने मचाई हुड़दंग, कार की छत पर बैठे युवक की वीडियो वायरल

indore

Indore : इंदौर का माहौल लगातार खराब होते जा रहा है। जब से नाइट कल्चर शुरू किया तब से लोग अपनी हुड़दंग मचा रहे हैं। दरअसल आए दिन सोशल मीडिया पर इंदौर में गुंडागर्दी करने वाले और नशे में धुत लोगों की हरकतों की वीडियो वायरल हो रही है। ऐसी ही एक वीडियो बीते दिन सामने आई। दरअसल, शराब के नशे में रईसजादों द्वारा हुड़दंग मचाई गई है।

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है एक युवक कार की छत पर बैठा हुआ है और उसने शराब पी रखी है। वहीं कार के अंदर बैठे युवक भी शराब पी रहे थे और हुड़दंग मचा रहे थे। ऐसे में पुलिस ने रंगे हाथों इन युवकों को पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, ये मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है। यहां से सबसे ज्यादा मामले इसलिए आते हैं क्योंकि ज्यादातर होटल, बार व पब इसी इलाके में हैं। वहीं नाईट कल्चर भी इसी इलाके में शुरू किया गया है।

लेकिन दिन पर दिन माहौल बिगड़ता ही जा रहा है। ये मामला गुरुवार की रात का है। यहां आईटी कंपनी का मैनेजर कार की छत पर बैठकर उधम मचा रहा था, कार में कुल 5 लोग सवार थे। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए सभी पांचों शराबी आईटी कंपनी और बैंक में मैनेजर हैं।

देखें वीडियो – 

[dgv_vimeo_video id=”781751735″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews