Pravasi Bharatiya Divas : प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी तेज, 9 दिन बंद रहेगी होटलों की बुकिंग

Pravasi Bharatiya Divas

Pravasi Bharatiya Divas : इंदौर (Indore) में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 11 और 12 जनवरी 2023 में होने वाला है जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है। आज एम पी आई डी सी के प्रबंध निदेशक मनीष सिंह ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ही होटल एसोसिएशन, केटरर्स के साथ अन्य एजेंसी के लोग शामिल रहे है। इसके साथ ही बैठक में महापौर, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, भाजपा नगर अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता भी शामिल रहे।

22 नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे तैयारियों की समीक्षा –

ये खबर सामने आई है कि 22 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर आकर होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही सीएम प्रबुद्धजन के साथ उद्योगपति और व्यापारियों के साथ चर्चा भी करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। आज हुई बैठक से पहले आयोजन को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने स्थानों का दौरा किया था। साथ ही तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

इतने दिन बंद रहेगी होटलों बुकिंग 

बता दे, जनवरी के महीने में इंदौर शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में बहार विदेश के लोगों के साथ कई लोग शामिल होने वाले हैं। जिसको लेकर इंदौर में सरकार पूरी तरफ से तैयारियों में जुटी हुई है। पूरा निगम का अमला भी अलर्ट मोड़ में नजर आ रहा है। इतना ही नहीं ये भी बात सामने आई है कि इंदौर के होटलों में इस कार्यक्रम के चलते 6 जनवरी से 14 जनवरी तक बुकिंग बंद रहेगी। क्योंकि इस कार्यक्रम में करीब दो हजार से ज्यादा लोगों का आना संभव बताया जा रहा है ऐसे में अन्य लोगों के लिए बुकिंग बंद रहने वाली है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews