थाने के अंदर अपराधियों की REEL: हड़कड़ी को बताया जेवर, जेल को बताया ससुराल…पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल

Indore Viral Video

Indore Viral Video : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराध के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन अपराधियों में पुलिस का जरा सा भी खौफ देखने को नहीं मिल रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस कस्टडी में बैठे बदमाश गाने बजा कर उस पर रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इंदौर के अन्नपूर्णा थाने का बताया जा रहा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि वीडियो कब का है। वहीं अन्नपूर्णा थाने के टीआई का कहना है कि ये वीडियो उनके थाने का नहीं है। जिसने वीडियो वायरल किया है वो हमसे शिकायत कर सकता है।

हालांकि लोग इसे अन्नपूर्णा थाने का बता रहे हैं। वीडियो में बदमाश कह रहे हैं कि कल मुझ पर भी जुर्म की तारीख दी गई है। कोई बात नहीं, जेल हमारा ससुराल है, मौत हमारी महबूबा है और हथकड़ी हमारा जेवर है इस पर वीडियो बनाते हुए नजर आए हैं। इस वीडियो को अब तक काफी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इसी वीडियो को ट्विटर पर केके मिश्रा द्वारा भी शेयर किया गया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टैग करते हुए लिखा है कि प्रदेश में अपराधी इतने बेखौफ है कि थाने को भी पर्यटन स्थल समझते हैं। जिन बदमाशों को मुख्यमंत्री जमीन में गाड़ने के जुमले देते हैं वह कानून व्यवस्था के समक्ष खुली चुनौती पेश करते हैं। वहीं बदमाश थाने में रील बनाते है। वीडियो इंदौर के अन्नपूर्णा थाने का बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री बतायें,इन्हें किसका संरक्षण है।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर में आए दिन बदमाश पुलिस सुरक्षा-व्यवस्था को धता बताते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उनमें पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं है। अब तो वह थाने में वीडियो भी बना रहे हैं। हाल ही में वायरल रील में ये साफ नजर आ रहा है कि बदमाशों ने रील से पुलिस के खौफ की कलई खोल दी। आपको बता दे, रील में नजर आ रहे बदमाश, घनश्यामदास नगर के मयंक वाघमारे और विशाल करोसिया की पहचान की गई है। बाकि बदमाशों की पहचान में पुलिस लगी हुई है। इन सभी को नशे के खिलाफ अभियान में पकड़ा गया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews