Lokayukta Action : RES में पदस्थ एसडीओ 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Action : RES में पदस्थ एसडीओ 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Action : लोकायुक्त पुलिस ने आज एक बार फिर एक शासकीय सेवक को रिश्वत लेते रेंज हाथ गिरफ्तार किया है, आरोपी आरईएस  के एसडीओ हैं जिन्हें एक शिकायत के बाद लोकायुक्त रीवा  की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त ने अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

SDO ने भुगतान के बदले मांगी रिश्वत 

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी पिछले दिनों ग्राम पंचायत घुरवाई तहसील मैहर जिला सतना के निवासी सुरेश कुमार गुप्ता ने रीवा लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ के कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें जनपद पंचायत में पदस्थ RES के SDO गिरीश कुमार मिश्रा पर रिश्वत मांगे जाने के आरोप लगाये थे।

अमृत सरोवर की राशि का पेमेंट करने मांगे 20,000/- रुपये   

शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में कहा था कि उसने अमृत सरोवर का निर्माण कार्य था जिसकी राशि का भुगतान करने के बदले एसडीओ गिरीश कुमार मिश्रा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं, शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने इसकी पुष्टि के लिए शिकायतकर्ता को एक टेप रिकॉर्डर दिया और एसडीओ से बात करने के लिए कहा, लोकायुक्त टीम ने रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद ट्रेप की प्लानिंग की।

लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया 

पुष्टि के बाद आज गुरुवार की देर दोपहर लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम निरीक्षक जिया उल हक़ के नेतृत्व में मैहर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंची और आवेदक को रिश्वत की राशि के साथ एसडीओ के पास भेजा, आवेदक सुरेश कुमार ने रिश्वत की राशि 20 हजार रुपये एसडीओ मिश्रा को देकर इशारा कर दिया और फिर बाहर तैयार लोकायुक्त की टीम ने छापा मारकर एसडीओ गिरीश कुमार मिश्रा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews