पांच विभागों की वसूली से परेशान रेत कारोबारी मिले सचिव से, कांग्रेस ने शिवराज को घेरा 

mp bjp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अलग अलग पांच विभागों की वसूली से परेशान राजधानी के रेत कारोबारियों (Sand traders)  ने खनिज विभाग के सचिव सुखबीर सिंह (Sukhbir Singh) से मुलाकात कर वसूली रोकने की मांग की है।  सेंड ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाए कि रास्ते में खनिज (Mining), पुलिस (Police), परिवहन (Transpport), वन (Forest) और राजस्व (Revenue) विभाग के लोग वसूली करते हैं, इसे रोका जाये। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसा नियम बनाया जाये कि बार बार गाड़ियों का रोका ना जाये।  ये तय होना चाहिए कि  कौन सी एजेंसी रेत की गाड़ियों की जाँच करेगी।

उधर कांग्रेस (Congress) ने रेत कारोबारियों की शिकायत को आधार बनाकर एक ट्वीट किया है।  एक स्थानीय अख़बार की खबर को टैग करते हुए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) पर निशाना साधा है। एमपी कांग्रेस ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा ” शिवराज का जंगलराज”, रेत के वाहनों से होती है अवैध वसूली; मध्यप्रदेश में खनन माफिया (Mining Mafia) को सरकारी संरक्षण की ख़बरों के बीच अब रेत का परिवहन करने वालों ने 5  विभागों द्वारा अवैध वसूली की बात कही है। कांग्रेस ने तंज कसा , शिवराज जी, इस बार प्रदेश नहीं संभल रहा? या पूरा ध्यान सिंधिया को सँभालने में है?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews