Satna News: सीमेंट कंपनी में पाइप फटने से हुआ बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत

two-different-accident-on-sunday

सतना, डेस्क रिपोर्ट। सतना (satna) जिले में सीमेंट फैक्ट्री (cement factory) में एक बड़ी घटना हो गयी। बीती रात प्रिज्म सीमेंट कम्पनी (prism cement factory) में पाइप फटने से यह हादसा हुआ , हादसा इतना बड़ा था कि दो मजदूरों (labourers) की मौत (died) हो गयी। वहीं सीमेंट प्रबंधन (cement management) इस मामले को दबा देने के लिए प्रयासरत है। प्लांट के मजदूर और मृतक मजदूरों के परिजन आक्रोशित हैं।

प्रिज्म जॉनसन सीमेंट कम्पनी में हुए हादसे में मृतकों की पहचान राजकुंआर विश्वकर्मा पिता जवाहरलाल विश्वकर्मा निवासी धतूरा मैहर और विष्णु प्रसाद साहू पिता भगवतदीन साहू निवासी सुरदहा जसो नागौद के तौर पर हुई है।

यह भी पढ़ें… पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर चेताया- लहर रोकना जरूरी, ट्रैक टेस्ट और ट्रीट की रणनीति पर जोर

बताया जा रहा है कि प्रिज्म सीमेंट प्लांट की यूनिट 1 में देर रात ये हादसा हुआ। रात में सेलों की सफाई के वक्त अचानक पाइप फट गया और गर्म सीमेंट मजदूरों पर गिरी। इस घटना से प्लांट में मजदूरों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। चोटिल मजदूरों को जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक वे दम तोड़ चुके थे। मामले को तूल न मिले इस प्रयास में प्रबंधन ने सुबह साढ़े 5 बजे दोनों मृत मजदूरों को वसन्त सिंह नामक इंजीनयर के साथ घायल बता कर सतना जिला अस्पताल भेज दिया।

मजदूर पहले ही दम तोड़ चुके थे लिहाजा वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों का शव मरचुरी में रखवा दिया गया। शवों के मरचुरी में रख जाने के बर्फ इंजीनयर वसंत सिंह गायब हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मजदूरों के आक्रोशित परिजन अस्पताल पहुंच गए।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews