चित्रकूट में स्थापित होगा SDM कार्यालय, सीएम यादव ने की घोषणा, जनता से बोले आपके वोट की ताकत सुदर्शन चक्र जैसी

CM Yadav Chitrakoot

CM Mohan Yadav in Chitrakoot : लोकसभा चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण , भूमिपूजन कर रहे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेशवासियों को घोषणाओं के माध्यम से सौगातें भी दे रहे हैं, सीएम यादव ने आज चित्रकूट में घोषणा की कि अब जल्दी ही यहाँ SDM कार्यालय बनेगा यानि अब जल्दी ही एक नया अनुविभागीय अधिकारी चित्रकूट में बैठेगा जिससे यहाँ के लोगों को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा, मुख्यमंत्री ने जनता के वोट की ताकत की तुलना भगवान विष्णु के चक्र से की। 

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीसी के माध्यम से ‘स्वदेश दर्शन योजना 2.0‘ के अंतर्गत चित्रकूट में आध्यात्मिक अनुभव परियोजना के प्रमोचन एवं विभिन्न विकासकार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास किया, कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री  लखन पटेल, राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी , राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  

जनता के वोट की तुलना सुदर्शन चक्र से  

उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मतदाता को उसके वोट की ताकत का अहसास धार्मिक उदाहरण से समझाया, सीएम यादव ने कहा कि जैसे भगवान ने महाभारत युद्ध के सुरन सुदर्शन चक्र से सनातन धर्म की ध्वजा को लहराया था अब आपकी बारी है इधर आपने ईवीएम का बटन दबाया और मोदी जी की सरकार तीसरी बार बनी विकास का परचम ऐसे ही लहराता रहेगा। 

[dgv_vimeo_video id=”920369802″]

भगवान की मूर्तियों से लेकर वस्त्र, श्रंगार की वस्तुएं MP में ही बनेंगी  

मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की कल्पना को साकार करने का आह्वान करने के लिए कहा कि भगवान को अर्पित की जाने वाली बहुत से वस्तुएं हम दूसरे राज्यों से मंगवाते हैं, ये मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बननी चाहिए? उन्होंने कहा मूर्तियाँ जयपुर से आती हैं एमपी में क्यों नहीं बननी चाहिए , ऐसे होगा तो मप्र के लोगों को ही रोजगार मिलेगा, इसलिए अब हम ग्रामोद्योग को बढ़ावा दे रहे हैं। 

[dgv_vimeo_video id=”920369644″]

चित्रकूट में नया SDM ऑफिस खोले जाने की घोषणा 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बताया गया है कि चित्रकूट के लोगों को छोटे छोटे कामों के लिए मझगवां SDM ऑफिस जाना पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, अब जल्दी ही चित्रकूट में ही अनुविभागीय अधिकारी बैठेगा यानि चित्रकूट में नया SDM ऑफिस खुलेगा जिससे यहाँ लगने वाले मेले सहित अन्य जरूरी बातों के लिए मझगंवा तक जाना नहीं पड़ेगा, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चित्रकूट तक एक नई फोर लेन निर्माण को भी मंजूरी दी उन्होंने कहा कि विकास के काम के लिए हमारी सरकार कभी पीछे नहीं हटेगी। 

[dgv_vimeo_video id=”920367267″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews