Satna News: PCC चीफ कमलनाथ पहुंचे सतना, प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Satna News: PCC चीफ कमलनाथ पहुंचे सतना, प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Satna News : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के स्व. पिता पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने सतना पहुंचे। बीटीआई ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जाने से पहले कमलनाथ मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होने देशी- विदेशी, निवेश, बेरोजगारी को लेकर शिवराज सिंह पर जमकर निशाना साधा। साथ ही, बहुचर्चित सीडी कांड पर बोले कहा सी डी मैने भी देखी है मेरी 15 महीने की सरकार में वो नही चाहते थे। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”786542014″]

दरअसल, पीसीसी चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश 5 राज्यों से घिरा होने के बावजूद देशी विदेशी निवेशक यहां नही आना चाहते हैं। प्रदेश में माफिया राज और अविश्वास के चलते प्रदेश में कोई निवेशक नही आ रहा है। 18 साल बाद अब शिवराज सिंह को समझ में आया है कि मुंह चलाने में और प्रदेश चलाने में कितना अंतर है। साथ ही, उन्होंने मध्यप्रदेश के बहुचर्चित सीडी कांड के सवाल पर कहा कि मैंने सीडी देखी है, उसमें सभी भारतीय जनता पार्टी के नेता है।

सार्वजनिक न करने के सवाल पर कहा कि, “मैं नहीं चाहता था कि मध्यप्रदेश की बदनामी हो, मैं इस तरह की राजनीति नहीं करता और ना ही किसी के पीछे पड़ता हूं, प्रदेश में भाजपा की सरकार है और सीडी की जांच हो रही है”। कमलनाथ ने कहा कि जब तक शिवराज जी मेरी आलोचना न कर लें और झूठ ना बोल लें उनका खाना नहीं पचता।

[dgv_vimeo_video id=”786543603”]

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ को राम भी याद आए, उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने राम वन गमन के लिए 200 करोड़ रुपए दिए थे वो पैसे कहां गये। जिसके बाद उन्होने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बताते हुए कहा कि, “मैं समझ सकता हूं कि आप लोगों की क्या मजबूरी है”। गुटों में बटी कांग्रेस के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, “एक परिवार का कोई ज्यादा नजदीक होता है, कोई कम इससे परिवार में बिखराव है ऐसा सोचना गलत है”। आगामी विधानसभा का चुनाव का शंखनाद करते हुए कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ समझ रही है आने वाले चुनाव में प्रदेश के हालात को ध्यान में रखते हुए जनता मतदान करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”786542520”]

सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews