सिंगरौली- नदी के तेज बहाव में 4 लोग बहे, 2 की मौत एक ने तैरकर बचाई जान, बच्ची लापता

सिंगरौली- नदी के तेज बहाव में 4 लोग बहे, 2 की मौत एक ने तैरकर बचाई जान, बच्ची लापता

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। जिले के सरई थाना कोनी गांव के चोनाईया नदी को पार करते समय बड़ा हादसा हो गया। यहां नदी के तेज बहाव में 4 लोगों के बह जाने की खबर है जिनमें से दो महिलाओं के शव बरामद हो गए हैं। जिला प्रशासन मौके पर है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

MP Weather : भोपाल में 2 इंज से ज्यादा बारिश, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला देर रात का है जब चार लोग नदी में अचानक बारिश का पानी आने के कारण बह गए। इनमें एक लड़की ने तैरकर उफनते पानी से अपनी जान बचाई वहीं दो महिलाओं की मौत को खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक गांव की रहने वाली उर्मिला जयसवाल गांव के अन्य लोगों के साथ जंगल में लकड़ी लेने के लिए गई थी। उसी दौरान इलाके में तेज बारिश हुई जिसकी वजह से नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। देर रात तकरीबन 12 बजे नदी पार करने के दौरान पहले उर्मिला नाम की महिला पानी में बह गई और उसी के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई प्रियंका जयसवाल जिसकी उम्र 9 साल बताई जा रही है वो और अन्नू जयसवाल भी पानी में बह गए। अब प्रशासन की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। मौके पर SDM विकास सिंह मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आज सुबह एक और महिला का शव नदी से बरामद हुआ है लेकिन नौ साल की बच्ची अभी भी लापता बताई जा रही है। आशंका है कि बच्ची रेत में दबी हो सकती है क्योंकि तेज बहाव के बाद अब पानी उतर गया है।

इनका कहना – 4 लोग लकड़ी लेने गए थे, रात में नदी पार करते समय बारिश होने के कारण नदी में बाढ़ आ गई जिसमें 4 महिलाए बच्ची सहित नदी में बह गए। एक ने तैर कर अपनी जान बचा ली है। दो महिलाओं की लाश बरामद हो चुकी है अभी बच्ची की तलाश जारी है। हमारे द्वारा लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है बच्ची को ढूंढने के लिए। विकास सिंह – SDM देवसर

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews