Green Field Data Center: प्रदेश का पहला ग्रीन फील्ड डाटा सेंटर इंदौर में हो सकता है शुरू, एमपीआईडीसी से कंपनी ने मांगी जमीन

Green Field Data Center: प्रदेश का पहला ग्रीन फील्ड डाटा सेंटर इंदौर में हो सकता है शुरू, एमपीआईडीसी से कंपनी ने मांगी जमीन

Green Field Data Center: मध्यप्रदेश का पहला ग्रीन फील्ड डाटा सेंटर जल्द ही इंदौर को मिल सकता है। इसके साथ ही इसे डाटा प्रोवाइडिंग सेक्टर में एशिया की रेटेड-4 कंपनी ही शुरू कर सकती है। दरअसल कंपनी आईआईएम के पास अपना प्रोजेक्ट जल्द ही लाने का सोच रही है।

जिसमे लगभग कंपनी 300 करोड़ का निवेश कर सकती है। दरअसल इससे इंदौर समेत प्रदेश में 2 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसके कंपनी को मार्च में इंदौर में जमीन आवंटित की जा सकती है।

मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन (एमपीआईडीसी) के

दरअसल जानकारी के मुताबिक कंपनी को इंदौर में दो जगह जमीन दिखाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए पहली जमीन आईआईएम के पास, वहीं दूसरी जमीन शिप्रा के पास दिखाई गई है। कंपनी द्वारा मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट काॅर्पोरेशनने को दिए गए प्रस्ताव में बताया गया है कि कंपनी मप्र का पहला ग्रीन फील्ड डाटा सेंटर इंदौर में खोलना चाहती हैं। इसके लिए कंपनी को 1.7 एकड़ जमीन चाहिए। दरअसल कंपनी ने 60 हजार वर्ग फीट कुल जमीन बिल्टअप एरिया के रूप में मांगी है।

पांच फेस में होगा पूरा :

वहीं रिपोर्ट के अनुसार प्रोजेक्ट पांच फेस में पूरा हो सकता है। हर एक फेज में 12 हजार वर्ग फीट जमीन का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए कंपनी को आईआईएम के पास की जमीन पसंद आई है। दरअसल इसका मुख्यकारण है की इस जमीन से से टीसीएस कंपनी की दूसरी लगभग 23.7 किमी है तो वहीं क्रिस्टल आईटी पार्क 13.3 किमी पड़ेगा। जानकारी दे दें की कंपनी द्वारा चुनी गई इस जमीन की एयरपोर्ट से दूरी 16 किमी है। जबकि कंपनी को दूसरी जमीन शिप्रा के पास दिखाई है, जो इंदौर से लगभग 25 किमी की दूरी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews