इंदौर के 10 मंदिरों में दिखाया जाएगा ओंकारेश्वर एकात्म धाम का लोकार्पण, हो रहा लाइव प्रसारण

Statue Of Oneness

Statue Of Oneness : मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में आज एकात्म धाम का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया जा रहा है। वह आज अद्वैत लोक का भी भूमि पूजन करने वाले हैं। इसका लाइव प्रसारण इंदौर के 10 मंदिरों में दिखाया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग लाइव प्रसारण देखने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं।

इन मंदिरों में देख सकते हैं लाइव प्रसारण 

Statue Of Oneness

अगर आप भी आदि गुरु शंकराचार्य को समर्पित एकात्म धाम का अनावरण और अद्वैत लोक का भूमि पूजन देखना चाहते हैं तो आप मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के बाद गणपति, भूतेश्वर महादेव मंदिर, गेंदेश्वर महादेव मंदिर, खजराना गणेश मंदिर, श्री वैष्णो देवी माता मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, रणजीत हनुमान मंदिर, बिजासन माता मंदिर, मां कनकेश्वरी मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर पर इसका सीधा लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

यहां पर अच्छी खासी व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में लोग यहां पर ओंकारेश्वर के एकात्मता धाम का लाइव प्रसारण देखने के लिए आ रहे हैं। इसको लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा बताया गया है कि आज मुख्यमंत्री द्वारा 108 फीट की बहू धातु प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ओंकारेश्वर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को देखने के लिए इंदौर के रहवासी शहर के 10 प्रमुख मंदिरों में जाकर प्रसारण देख सकते हैं। यहां पर पुष्यमित्र भार्गव के साथ ही कई सारे जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews