Amarnath Yatra: 28 जून को भोपाल से अमरनाथ यात्रा पर निकलेगा पहला जत्था, 150 यात्री होंगे रवाना

Amarnath Yatra

Amarnath Yatra Tips: 28 जून को राजधानी भोपाल से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना होगा। इसमें डेढ़ सौ लोग शामिल होंगे और आने वाले दिनों में 13 जत्थे बाबा के दर्शन करने के लिए रवाना होंगें। 2 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाने वाले हैं।

राजधानी से अमरनाथ यात्रा

राजधानी भोपाल से ये यात्रा ओम शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा करवाई जा रही है। पहला जत्था 28 जून को जाने वाला है जिसके लिए मंडल द्वारा यात्रियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्हें बताया गया है कि छोटे समूहों में यात्रा करें और यात्रा के दौरान क्या-क्या जरूरी सामान साथ लेकर जाना है, वह भी बताया गया है। यात्रियों से पैंट, शर्ट, अच्छी ग्रिप वाले जूते, रेनकोट, वाटरप्रूफ पिट्ठू बैग, ठंड से बचने के लिए कपड़े, मंकी कैप, हैंड ग्लव्स, कोल्ड क्रीम, आवश्यक दवाइयां, टॉर्च जैसी चीजें साथ ले जाने को कहा गया है।

जम्मू में लिंक होगा आधार कार्ड

सुरक्षा की दृष्टि से अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा जम्मू में यात्रा के पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। इसके बाद ही यात्रियों को आईडी और आरएफ कार्ड जारी होंगे। यात्रियों को अपने साथ पंजीयन कार्ड के अलावा ओरिजिनल आधार कार्ड भी साथ ले जाना होगा।

इन बातों का रखें ध्यान

यात्रा के दौरान महिला यात्रियों को सलवार सूट पहन कर यात्रा करनी चाहिए।

पैदल यात्रियों को पहाड़ की तरफ बढ़ना चाहिए। यात्रा के दौरान भूखा ना रहे और थोड़ा थोड़ा भोजन करते रहें।

यात्रा के समय शॉर्टकट मार्ग का उपयोग करने से बचें और जल्दबाजी करने की जगह रुक रुक कर आगे बढ़े।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews