दूल्हे ने दुल्हन को मारा थप्पड़, शादी के 24 घंटे के भीतर ही लव मैरिज करने वाले कपल की नहीं बात

दूल्हे ने दुल्हन को मारा थप्पड़, शादी के 24 घंटे के भीतर ही लव मैरिज करने वाले कपल की नहीं बात

लव मैरिज करने के कुछ ही घंटों के बाद इंदौर में एक दूल्हा और दुल्हन के बीच बात बिगड़ गई जिससे उनकी शादी टूट गई। दूल्हन ने ससुराल वालों के खिलाफ किडनैपिंग, जबरदस्ती शादी कराने, और मारपीट के आरोप में मामला थाने में दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार दूल्हे का नाम धीरज व्यास है। मामला दर्ज हो जाने के बाद से ससुर मुकेश व्यास, देवर सुजल व्यास और दूल्हा धीरज व्यास फरार हैं।

दूल्हे ने दुल्हन को जड़ दिया थप्पड़:

दरअसल मामले में सामने आया है कि दूल्हे ने उसके परिवार के साथ मिलकर दुल्हन का अपहरण किया और फिर जबरदस्ती शादी करवाई है। जिसके चलते दुल्हन और दूल्हे में कहा सुनी हो गई जिसके बाद मामला इतना बिगड़ गया की दूल्हे ने दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि दुल्हन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार धीरज और ससुर मुकेश व्यास निवासी विदुर नगर और देवर सुजल व्यास निवासी अनूप नगर हैं।

वीडियो और फोटो का धमका:

दुल्हन ने आरोपी धीरज और ससुर मुकेश के खिलाफ फाइल किए गए केस के बाद ये आरोप लगाए हैं कि उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती शादी कर उसके वीडियो और उसे धमकी दी कि इन्हें वायरल कर दिया जाएगा ताकि कोई और उससे शादी न करें। हालांकि मामले में सामने आया है की शादी 5 फरवरी को हुई थी, और 6 फरवरी को दुल्हन ने थाने में जाकर धीरज और मुकेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews