Indore News : चोरी की रकम का बड़ा हिस्सा मंदिर में किया दान, बनाई गोवा जाने की योजना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

indore news

Indore News : इंदौर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र और राऊ थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात के बाद पुलिस द्वारा तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पहले थाना क्षेत्र की कई कॉलोनियों में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रुपयों से जयपुर, राजस्थान, खाटू श्याम मंदिर जाते थे। इतना ही नहीं वहां चोरी के रुपयों में से कुछ हिस्सा दान भी देकर आते थे। चोरों द्वारा चोरी की वारदात के बाद गोवा जाने की भी योजना थी। लेकिन उससे पहले ही तीनों चोर पुलिस गिरफ्त में आ गए। पकड़े गए दो चोर बाल अपचारी हैं।

[dgv_vimeo_video id=”842844201″]

डीसीपी आदित्य मिश्रा के अनुसार पुलिस को लगातार यह सूचना मिल रही थी कि राजेंद्र नगर और राहु थाना क्षेत्र के अलग-अलग कॉलोनियों में कोई चोरी की घटनाएं हो चुकी है। जहां पर चोरों द्वारा घर में रखा हुआ सोना चांदी और रुपए को चोरी कर शहर से फरार हो जाते थे। जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उसमें दो बाल अपचारी भी पकड़े गए हैं। वहीं इनका मुख्य सरगना गौरव पाटीदार पुलिस गिरफ्त में है, जिसके पास से कुछ सोने के आभूषण और नगद रुपया बरामद हुआ है।

Indore : चोरी के रुपये से ही फाइनेंस कराई थी गाड़ी

आरोपी गौरव पाटीदार ने कुछ दिनों पहले जब चोरी की वारदात करना शुरू की तो उस चोरी के रुपयों से ही कुछ दिन बाद एक बाइक फाइनेंस कराई। आरोपी ने चोरी के डाउन पेमेंट से ही यह बाइक को खरीदा था।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews