Indore News : अब तक कई पात्र महिलाओं को नहीं मिला जननी सुरक्षा योजना का लाभ, कार्यालय के लगा रही चक्कर

Indore News

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जननी सुरक्षा योजना का लाभ अब तक कई पात्र महिलाओं को नहीं मिल पाया है। इन सब के पीछे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जननी सुरक्षा योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं द्वारा बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाए जा रहे हैं। लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। परेशान होकर महिलाओं ने सीएम हेल्पलाइन पर भी इसकी शिकायत कर दी।

जानकारी के मुताबिक, संस्थागत डिलीवरी करवाने वाली महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जननी सुरक्षा योजना के तहत कुछ राशि दी जाती है ताकि उनका सहयोग किया जा सके। अब तक करीब 500 से ज्यादा महिलाओं की इस योजना की राशि नहीं मिल पाई है। अधिकारीयों की लापरवाही की वजह से महिलाऐं परेशान हो रही है। पीसी सेठी, अस्पताल एमटीएस, अस्पताल जिला अस्पताल उन अस्पतालों में शामिल है जहां डिलीवरी करवाने वाली महिलाओं को इस योजना के लिए सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है।

इन्हीं अस्पताल के अधिकारीयों द्वारा लापरवाही की जा रही है। अब सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद अब अधिकारियों द्वारा महिलाओं की गलतियां निकाली जा रही है। जिसके चलते सीएमएचओ ने भी अधिकारियों को डांट लगाई है। अब दोबारा से महिलाओं के आवेदन को चेक कर उन्हें जल्द से जल्द राशि देने के निर्देश सीएमएचओ द्वारा दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews