
Tirth Darashan Scheme MP: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुजुर्गों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाती है। अब इस योजना के अंतर्गत यात्रियों को हवाई मार्ग के जरिए यात्रा करवाई जा रही है। राज्य सरकार के द्वारा 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रदेश के बाहर मौजूद तीर्थ स्थानों का पर्यटन कराने का फैसला लिया गया है। 23 जून को यह यात्रा होने वाली है जिसके लिए 17 मई तक आवेदन मंगाए गए हैं।
Tirth Darshan Scheme में उज्जैन के आवेदन
उज्जैन की बात करें तो नगर पालिका निगम क्षेत्र के 10, नगरीय निकायों के लिए 10 और ग्राम पंचायतों के लिए 12 बुजुर्गों को यात्रा कराने का लक्ष्य रखा गया है। आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 17 मई रखी गई है और 21 मई को लॉटरी के जरिए नामों का चयन किया जाएगा।
पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर यात्रा के आवेदन लिए जाएंगे और उसके बाद 23 जून से शिरडी की यात्रा प्रारंभ की जाएगी। जिले के 32 वरिष्ठ नागरिकों को एक रात और 2 दिन की यात्रा कराई जाएगी और उनके साथ एक अनुरक्षक भी मौजूद रहेगा।
View this post on Instagram
मिलेगी ये सुविधा
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना कि यह यात्रा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित की जा रही है। जिस एयरपोर्ट से यात्रियों की यात्रा को शुरू किया जाएगा उसी पर उन्हें वापस लेकर आया जाएगा। सभी यात्रियों का चयन कलेक्टर के द्वारा होगा और यात्रा के दौरान उन्हें चाय, नाश्ता, भोजन जैसी सुविधाएं भी दी जाएगी।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

