Ujjain Airport: हवाई यात्रा के जरिए उज्जैन पहुंच सकेंगे यात्री, जल्द बनेगा एयरपोर्ट

Ujjain Airport

Ujjain Airport News: उज्जैन में जब से महाकाल लोक का निर्माण हुआ है तब से श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना वृद्धि हो गई है। बड़ी संख्या में पर्यटक महाकालेश्वर के दर्शन करने के साथ पूरे कॉरिडोर का दीदार करने के लिए पहुंच रहे हैं। शहर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए लंबे समय से एयरपोर्ट बनाने की मांग की जा रही है इस पर आज के बजट सत्र में बड़ा फैसला लिया गया है।

उज्जैन में जितने भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं उनमें हवाई यात्रा के जरिए आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखा गया है। इसी के चलते हैं बजट में दताना मताना हवाई पट्टी को एयरपोर्ट का रूप देने की बात कही गई है। अगर सब कुछ ठीक चलता रहेगा तो धार्मिक नगरी उज्जैन में भी जल्द ही एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा।

Ujjain Airport का जल्द होगा निर्माण

बजट में प्रस्ताव किया गया है कि मध्य प्रदेश में औद्योगिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। इसके लिए उज्जैन की हवाई पट्टी को एयरपोर्ट का रूप दिया जाएगा। महाकाल मंदिर विस्तारीकरण का काम जब से शुरू हुआ है तब से ही आने वाले समय में एयरपोर्ट की जरूरत पड़ने की बातें कही जा रही है।

उज्जैन में जो भी पर्यटन दर्शन करने के लिए दूर देशों से आते हैं। उन्हें इंदौर एयरपोर्ट पर उतरना पड़ता है और वहां से 55 किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए उज्जैन आना पड़ता है। श्रद्धालुओं को इस समस्या से निजात मिल सके इसके लिए एयरपोर्ट बनाने की बात पर जोर दिया जा रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया महाकालेश्वर की शाही सवारी में शामिल होने के लिए जब उज्जैन पहुंच गए थे तब उन्होंने भी कहा था कि जल्द ही एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा।

2021 से हो रहे प्रयास

शाही सवारी में शामिल होने के बाद दिल्ली पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लौटते ही महाकाल की नगरी में रिपोर्ट तैयार करने की कवायद शुरू कर दी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर 200 करोड़ रुपए खर्च होने की बात कही थी।

इस बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सर्वे भी किया था और मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया था। उज्जैन में बताना हवाई पट्टी मौजूद है और अगर इस एयरपोर्ट का रूप दिया जाता है तो 252 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी और एयरपोर्ट बनने में 200 करोड़ का खर्च आएगा।

अभी ऐसी है हवाई पट्टी

देवास रोड पर बनी दताना मताना हवाई पट्टी पर फिलहाल छोटे विमान और हेलीकॉप्टर की लैंडिंग ही करवाई जा सकती है। हवाई पट्टी की जमीन 95 एकड़ है और यहां के रनवे पर प्रशिक्षण विमान का संचालन तो किया जा सकता है लेकिन फ्लाइट की लैंडिंग के लिए यह उपयुक्त नहीं है।

जल्द ही बनेगा उज्जैन एयरपोर्ट

शिवराज सरकार की ओर से मध्य प्रदेश की जनता को सौगात देते हुए उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने का ऐलान कर दिया गया है। दताना हवाई पट्टी का विस्तार कर इसे हवाई अड्डा बना दिया जाएगा।

इस पूरे प्रोजेक्ट को बनाने के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा और हवाई पट्टी की लंबाई और चौड़ाई को बढ़ाते हुए बाउंड्री वॉल भी निर्मित की जाएगी। इसके निर्माण से उज्जैन भ्रमण करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा हो जाएगी और इससे आने वाले भविष्य में पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews