उज्जैन: राजसी ठाठ-बाट में प्रजा को दर्शन देंगे महाकाल, शाही सवारी के लिए जारी हुई एडवाइजरी

उज्जैन: राजसी ठाठ-बाट में प्रजा को दर्शन देंगे महाकाल, शाही सवारी के लिए जारी हुई एडवाइजरी

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में स्थित दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के मंदिर में वैसे तो हर समय श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। लेकिन सावन और भादो मास में जैसे यहां आस्था का सैलाब उमड़ जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल (Mahakal) के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं राजाधिराज भी रजत पालकी में सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए निकलते हैं। हर तरफ बम बम भोले जयकारे सुनाई देते हैं और भक्त पलक पांवड़े बिछा कर हर सोमवार को अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई देते हैं।

22 अगस्त सोमवार के दिन महाकालेश्वर की शाही सवारी निकाली जाने वाली है। बैंड बाजे, घुड़सवार, विभिन्न अखाड़ों और झांकियों के साथ भगवान महाकाल अपने भक्तों का हाल जानने के लिए एक बार फिर भ्रमण पर निकलेंगे। शाही सवारी होने की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। इसे देखते हुए उज्जैन पुलिस की ओर से सवारी के संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में उज्जैन पहुंचने वाले भक्तों और यहां रहने वाले नागरिकों से कुछ नियमों का पालन करने की अपील की गई है। ताकि, बिना किसी समस्या के शांतिपूर्ण तरीके से बाबा महाकाल का नगर भ्रमण पूरा हो सके।

Must Read- MP में चीतों की एंट्री में आया नया मोड़, दक्षिण अफ्रीका ने रखी ये शर्त

एडवाइजरी के नियम

22 अगस्त को शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी अपने पारंपरिक मार्ग से निकलेगी इसलिए दर्शनार्थी किसी भी एक स्थल पर एकत्रित ना हो।

सवारी मार्ग में वाहनों के आवागमन पर पूरी तरीके से रोक रहेगी।

सवारी मार्ग में पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगाई गई है। बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास ना करें।

महिला बच्चे और वृद्ध बैरिकेड से दूर रहकर सवारी के दर्शन करें।

आकस्मिक चिकित्सकीय जरूरत पड़ने पर तुरंत ही नजदीक में मौजूद सुरक्षाकर्मी, पुलिसकर्मी के अधिकारियों और या कर्मचारियों को सूचित करें, ताकि तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

सवारी मार्ग पर स्थित भवनों की छतों और छज्जों पर क्षमता से अधिक श्रद्धालु सवारी देखने के लिए एकत्रित हो जाते हैं। ऐसा करने से बचें।

संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखाई देने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 0734-2525253, 0734-2527143 या डायल 100 पर सूचना दें।

सवारी व्यवस्था में पूरी तरह से पुलिस का सहयोग करने की कोशिश करें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews