MP College: 6 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा-2022, सूचना जारी, इन छात्रों को मिलेगा लाभ

student

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों (MP College Student) के लिए बड़ी खबर है। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन (Vikram University Ujjain) द्वारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2022 (PhD Entrance Exam-2022) की सूचना जारी की गई है। 6 मार्च 2022 को होने वाले प्रवेश परीक्षा में 422 रिक्त सीटें है। परीक्षा प्रात: 10 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी।

यह भी पढ़े.. Good News: कर्मचारियों की पेंशन में जल्द होगी 8500 की बढोतरी! जानें कैसे?

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन पीएचडी प्रवेश परीक्षा के पात्र आवेदक एमपी ऑनलाइन (MP Online) के कियोस्क पर 22 फरवरी 2022 तक शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते है। विलम्ब शुल्क के साथ 28 फरवरी तक आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएँगे। आवेदन शुल्क 2 हजार रूपये तथा विलम्ब शुल्क 500 रूपये निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट www.mponlinevikram.gov.in पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: इन जिलों में शीतलहर-कोल्ड डे का अलर्ट, छाएगा घना कोहरा, इन राज्यों में बारिश

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा में इंजीनियरिंग के विषयों को भी शामिल किया गया है। इसमें इंजीनियरिंग के इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन, सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस, केमिकल एवं एन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषय शामिल है।उल्लेखनीय है कि विक्रम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संस्थान और शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के मध्य MOU कर विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग विषय में PHD की शुरूआत की गई थी।

प्रमुख बिन्दु

  • प्रवेश परीक्षा की तारीख-6 मार्च 2022
  • विवि में रिक्त सीटें-422 ।
  • परीक्षा का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 12:00 बजे ।
  • शुल्क जमा करने की तारीख- 22 फरवरी 2022 तक।
  • आवेदन शुल्क 2000 तथा विलम्ब शुल्क 500 रूपये।
  • एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट- www.mponlinevikram.gov.in

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews