
Gold and property seized in embezzlement case : उज्जैन की केंद्रीय जेल में हुए जीपीएफ घोटाले के मामले में पुलिस ने पूर्व जेल अधीक्षक उषाराज के बैंक लॉकर से 3 किलो से अधिक सोना जब्त किया है। इसमें गोल्ड कैडबरी 3 किलो, चांदी के बर्तन और आभूषण जमीन संबंधित कागजात जब्त किए गए हैं। इस तरह करीब ढाई करोड़ रूपये के जब्ती की गई है।
उज्जैन की केंद्रीय जेल में हुए 15 करोड़ रुपए से अधिक के जीपीएफ घोटाले के मामले में पुलिस ने जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज के सेठी नगर स्थित एसबीआई बैंक लॉकर से 3 किलो 718 ग्राम सोने की कैडबरी, 3 किलो 144 ग्राम चांदी के आभूषण और बर्तन, 4 प्लाट की रजिस्ट्री और भोपाल में एक प्लॉट की 24 लाख रुपए के भुगतान की रसीदें जब्त की है। मामले में उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि गबन कांड में पूर्व जेल अधीक्षक ऊषा राज, जेल कर्मचारी रिपुदमन सिंह और जगदीश परमार की भूमिका सबसे अधिक संदिग्ध है। रिपुदमन सिंह द्वारा सटोरियों का ऑनलाइन पैसा ट्रांजेक्शन किया गया। वहीं मामले में खबर लगने के बाद कई लोग परिवार सहित घर छोड़कर भाग गए हैं। उज्जैन एसपी सचिन शर्मा बताया कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में घोटाले की कुल रकम से 3 करोड़ रुपए के लगभग की जब्ती कर ली है।
बता दें कि केंद्रीय जेल उज्जैन में हुए करोड़ों रुपये के गबन में आरोप में मास्टरमाइंड जेल के सिपाही एवं जेल की अकाउंटेंट शाखा के प्रभारी रिपुदमन सिंह था, जिसे पिछले दिनों उज्जैन पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज पर भी मामला दर्ज कर उसे भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद निलंबित भी कर दिया गया था। अब उसके पास से लगभग ढाई करोड़ का सोना चांदी और संपत्ति बरामद की गई है।
[dgv_vimeo_video id=”815633579″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

