उज्जैन में कांग्रेस नेता हाजी कलीम खान उर्फ गुड्डू की गोली मारकर हत्या, जीतू पटवारी ने MP में कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस घटना के बाद सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि 'सरकार धृतराष्ट्र की तरह आँखों पर पट्टी बांधकर इन अपराधियों का समर्थन कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री मोहन यादव जी जिस क्षेत्र से चुनकर आते हैं, वह उज्जैन अब जंगलराज का हॉटस्पॉट बन चुका है। सीएम मोहन यादव जी प्रदेश की जनता आपसे सवाल कर रही है कि अगर मुख्यमंत्री जी अपने क्षेत्र में शांति स्थापित नहीं कर सकते, तो पूरे प्रदेश में शांति की उम्मीद आपसे कैसे की जा सकती है।'
Jitu Patwari

Ujjain Congress Leader Haji Kaleem Khan Murder : उज्जैन में शुक्रवार सुबह कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद हाजी कलीम खान उर्फ गुड्डू की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना वजीर पार्क कॉलोनी में उनके निवास पर हुई, जहां उन्हें सिर में गोली मारी गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हत्या एक संपत्ति विवाद के कारण हुई थी। इस मामले में गुड्डू की पत्नी और दो बेटों पर ही आरोप लग रहे हैं और पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है। वहीं, जीतू पटवारी ने फिर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

हाजी कलीम खान उर्फ गुड्डू की हत्या के मामले में यह भी सामने आया कि कुछ दिन पहले 4 अक्टूबर को भी उनके ऊपर एक जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन तब वे बच गए थे। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि यह हत्या उनकी पत्नी और बेटों द्वारा की गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी है।

कांग्रेस नेता की हत्या से सनसनी

उज्जैन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद हाजी कलीम खान, जिन्हें गुड्डू के नाम से भी जाना जाता था, की 11 अक्टूबर की सुबह उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना वजीर पार्क कॉलोनी में उनके निवास पर लगभग 5 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, कलीम खान को सिर में गोली मारी गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद उनकी पत्नी और दो बेटों को हिरासत में लिया है। हत्या का मुख्य कारण पारिवारिक संपत्ति विवाद बताया जा रहा है, जो पिछले कुछ समय से कलीम खान और उनके परिवार के बीच चल रहा था। जानकारी के मुताबिक़ कुछ दिन पहले, 4 अक्टूबर को भी कलीम खान पर सुबह की सैर के दौरान भी एक जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे।

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से किए सवाल

इस घटना के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा है कि ‘उज्जैन में कांग्रेस नेता की खुलेआम गोली मारकर हत्या से पूरे प्रदेश की कांग्रेस शोक में डूबी हुई है। गुंडे और माफिया प्रदेशभर में तांडव मचा रहे हैं, और सरकार धृतराष्ट्र की तरह आँखों पर पट्टी बांधकर इन अपराधियों का समर्थन कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री मोहन यादव जी जिस क्षेत्र से चुनकर आते हैं, वह उज्जैन अब जंगलराज का हॉटस्पॉट बन चुका है। सीएम मोहन यादव जी प्रदेश की जनता आपसे सवाल कर रही है कि अगर मुख्यमंत्री जी अपने क्षेत्र में शांति स्थापित नहीं कर सकते, तो पूरे प्रदेश में शांति की उम्मीद आपसे कैसे की जा सकती है? आखिर प्रदेश में चल रहा जंगलराज कब खत्म होगा? ईश्वर हमारे साथी की आत्मा को शांति प्रदान करें।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews